• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? देखें आपका राशिफल

by Manish Gautam Chiefeditor
April 7, 2026
in ज्योतिष
0
🔥 आज की 12 राशियों का धमाकेदार राशिफल | किसकी चमकेगी किस्मत? कौन रहे सावधान?
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मेष – पॉजिटिव- दिन मनमाफिक तरीके से बीतेगा। कलात्मक कामों में रुचि बनी रहेगी। आप खुद को फ्रेश और तनावमुक्त महसूस करेंगे। भीतर नई ऊर्जा का संचार रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह संबंधी बातचीत भी आगे बढ़ सकती है।

नेगेटिव- धैर्य रखना बहुत जरूरी है। कई बार मनमुताबिक काम न होने पर आप बेचैन हो सकते हैं। करीबी रिश्तों पर भरोसा बनाए रखना संबंधों को और मजबूत करेगा। अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च करना या उधार लेना तनाव बढ़ा सकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला लेते समय बहुत सावधानी बरतें। फिलहाल हालात से बहुत ज्यादा बेहतर नतीजों की उम्मीद न रखें। मीडिया और ऑनलाइन से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
लव- व्यस्तता के बावजूद आप घर-परिवार को प्राथमिकता देंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और हल्के-फुल्के समय के योग हैं।
स्वास्थ्य- मनपसंद गतिविधियों के लिए कुछ समय जरूर निकालें। ज्यादा सोचने और नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी महसूस हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6*

वृष – पॉजिटिव- कुछ विपरीत स्थितियां बनेंगी, लेकिन आप अपनी व्यवहारकुशलता और सूझबूझ से उलझे हुए काम पूरे कर लेंगे। किसी करीबी मित्र की समस्या सुलझाने में भी आपकी अहम भूमिका रह सकती है। शाम को कोई मनोरंजक कार्यक्रम बन सकता है।
नेगेटिव- किसी से ऐसा वादा न करें, जिसे निभाने में दिक्कत आए। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो उसे शांति और गंभीरता से समझें। जल्दबाजी और भावुकता में गलत फैसला हो सकता है। फिलहाल किसी भी तरह का स्थान परिवर्तन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

व्यवसाय- किसी नए काम की योजना बनाई है, तो उसे अमल में लाने का सही समय है। अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। मशीनरी से जुड़े कारोबार में और ज्यादा आर्डर मिल सकते हैं। नौकरी में कुछ सहकर्मी जलन की वजह से आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक माहौल रहेगा। अचानक किसी प्रयोजन से दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। थकान और आलस भी रह सकता है। चुस्त रहने के लिए योग और व्यायाम नियमित करें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2*

मिथुन – पॉजिटिव- बच्चों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने से घर में राहत और सुकून रहेगा। किसी रिश्तेदार या मित्र की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
नेगेटिव- कुछ समय सामाजिक और सोसाइटी की गतिविधियों में भी लगाएं। इससे संपर्क का दायरा बढ़ेगा और नए अनुभव भी मिलेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर व्यस्तता रह सकती है। नया निवेश करने से अभी बचें।

व्यवसाय- मौजूदा व्यवसाय के अलावा दूसरे क्षेत्रों पर भी ध्यान दें। कुछ नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में जो बदलाव आपने किए हैं, उनके आगे चलकर अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन से जुड़े कामों में समय बीतेगा। घर का माहौल अनुशासित और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए समझदारी जरूरी है।
स्वास्थ्य- वायु और पेट से जुड़ी दिक्कतें बनी रह सकती हैं। गरिष्ठ और ज्यादा तैलीय भोजन से परहेज करें।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5*

कर्क – पॉजिटिव- अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने काम सही तरीके से पूरे कर पाएंगे। परिवार के साथ किसी मनोरंजक जगह पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अगर कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है।
नेगेटिव- जल्दबाजी और जरूरत से ज्यादा उत्साह बना-बनाया काम बिगाड़ सकता है। आवेश और गुस्से पर काबू रखें। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर पैनी नजर रखनी होगी, तभी मनमुताबिक सफलता मिलेगी। बेकार की गतिविधियों से दूरी रखें।

व्यवसाय- कुछ दिक्कतें सामने आएंगी। किसी मुश्किल काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। साझेदारी के लिहाज से समय अच्छा है। सरकारी नौकरी करने वालों को पब्लिक प्लेस में सावधानी रखनी होगी।
लव- पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाए रखेंगे। दोस्तों के साथ कोई गेट-टुगेदर भी हो सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान और सिरदर्द रह सकता है। एसिडिटी की दिक्कत के कारण बाहर का खाना पूरी तरह बंद रखें।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3*

सिंह – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिन कामों को टाल रहे थे, अब उन्हें पूरा करने का सही समय है। मकान, दुकान या किसी जगह की देखरेख और मरम्मत से जुड़ी योजना बनेगी। आपकी मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह के लेनदेन से आज बचें। विपरीत परिस्थिति आने पर चिंता करने की बजाय धैर्य और संयम से काम लें। समय के साथ हालात बेहतर होते जाएंगे। बहुत ज्यादा व्यस्तता आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।

व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। लेकिन नया व्यवसायिक निवेश करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। युवाओं को करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, वे इससे जुड़ी प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात सबको खुशी देगी। विवाह योग्य लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से खानपान में लापरवाही करने पर गला खराब हो सकता है और खांसी की परेशानी बढ़ सकती है।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8*

कन्या – पॉजिटिव- अचानक कुछ ऐसे लोगों से संपर्क बनेंगे, जो आपकी उन्नति में सहायक रहेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। आपका सकारात्मक नजरिया आपकी उन्नति और आत्मिक मजबूती दोनों में मदद करेगा।
नेगेटिव- व्यस्तता के बावजूद बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए समय निकालें। भावनाओं में बहकर अपनी कोई जरूरी बात किसी से साझा न करें। कोई करीबी संबंधी ही विश्वासघात कर सकता है।

व्यवसाय- धन से जुड़े मामलों में किसी तरह का समझौता न करें। अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा रखें। रिस्क वाले कामों में भी सफलता मिल सकती है। ऑफिस और व्यवसाय में टीमवर्क से काम करने पर व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी।
लव- घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हालांकि ज्यादा दिमागी और शारीरिक मेहनत की वजह से सिरदर्द और थकान बनी रह सकती है।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1*

तुला – पॉजिटिव- घर में करीबी संबंधियों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। परिवार की सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- गलत कामों या गलत दोस्तों की ओर झुकाव आपकी मानहानि करा सकता है। खासकर युवाओं को इस बात के प्रति सावधान रहना होगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है। विवेक और समझदारी से निर्णय लें।

व्यवसाय- निजी व्यस्तता की वजह से कारोबार को पूरा समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन सहयोगियों और कर्मचारियों का अच्छा साथ रहेगा, जिससे व्यवस्था बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट को लेकर तनाव रह सकता है। इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहेंगे। किसी करीबी संबंधी से शुभ समाचार मिलने पर खुशी रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्य साथ देगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा दिमागी काम की वजह से सिर भारी रह सकता है और थकान महसूस होगी। आराम और सुकून का भी ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4*

वृश्चिक – पॉजिटिव- मौजूदा हालात में आपने जो नई नीतियां बनाई हैं, उनसे आपकी कई परेशानियां हल होंगी। घर में संबंधियों की आवाजाही बनी रहेगी। अगर बीमा या निवेश से जुड़ी कोई योजना बना रहे हैं, तो वह आपके लिए शुभ और फायदेमंद हो सकती है।
नेगेटिव- कोई कोर्ट केस लंबित है, तो उसमें सफलता पाने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी। बच्चों की समस्या में उनका मार्गदर्शन जरूर करें। किसी भी विवादित मामले से दूर रहें, नहीं तो मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है।

व्यवसाय- कारोबार को लेकर ठोस प्लानिंग करने की जरूरत है। किसी कर्मचारी की गलती से नुकसान होने की आशंका है। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी में करवाएं। नौकरीपेशा लोगों को इच्छा के विपरीत कार्यभार मिल सकता है।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर की जिम्मेदारियों में भी अपना योगदान दें। संबंधों में ईमानदारी रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2*

धनु – पॉजिटिव- युवाओं को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से राहत मिलेगी। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके व्यक्तित्व को और बेहतर बनाएगी। पिछले कुछ समय से जिन कामों के लिए प्रयास कर रहे थे, अब उनके उचित नतीजे मिलने का समय है।
नेगेटिव- जल्दी सफलता पाने के चक्कर में कोई गलत रास्ता न चुनें। अचानक कुछ ऐसे खर्च सामने आएंगे, जिन्हें टालना संभव नहीं होगा। बच्चों का मनोबल बनाए रखने के लिए आपका सहयोग और मार्गदर्शन जरूरी रहेगा।

व्यवसाय- फिलहाल व्यवसायिक गतिविधियों में किसी तरह का बड़ा बदलाव करने की कोशिश न करें। वर्तमान कामों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को आज भी अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ सकता है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन और बातचीत में खुशनुमा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- पाचन तंत्र को मजबूत रखने के लिए पौष्टिक आहार लें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करेगा।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8*

मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति भाग्योदय कराने वाली बनी हुई है। जरूरत सिर्फ अवसरों का सही लाभ उठाने की है। अपने काम में पूरी ताकत के साथ जुट जाएं, सफलता जरूर मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करने से आत्मिक खुशी मिलेगी। परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम भी बनेंगे।
नेगेटिव- दिखावा करने की आदत से बचें। किसी से बात करते समय अपने अहंकार और गुस्से पर कंट्रोल रखें, नहीं तो लोगों के बीच छवि खराब हो सकती है। संतान के भविष्य से जुड़ी गतिविधियों को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी।

व्यवसाय- कारोबार को व्यवस्थित करने में शुभचिंतकों और अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। अपने संपर्क और मार्केटिंग से जुड़े कामों को मजबूत करने में ज्यादा ऊर्जा लगाएं। फिलहाल किसी भी नए काम में रिस्क न लें। ऑफिशियल यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
लव- दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी को कोई उपहार देना अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- शुगर और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या रह सकती है। तनाव और चिंता से बचकर रहें।
*भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 9*

कुंभ – पॉजिटिव- पारिवारिक कामकाज को सही ढंग से चलाने में आपका खास योगदान रहेगा। घर की व्यवस्था को अनुशासित बनाए रखने में भी आप सफल रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा।
नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें, नहीं तो रिश्तों में कटुता बढ़ेगी। दूसरों की आलोचना करने से आप खुद किसी परेशानी में फंस सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें।

व्यवसाय- कारोबार से जुड़ा कोई राजकीय काम आसानी से हल हो जाएगा। सिर्फ टैक्स से जुड़ी फाइलों को व्यवस्थित रखना जरूरी है। निजी और व्यावसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा।
लव- वैवाहिक जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ कोई धार्मिक काम भी हो सकता है। लव अफेयर्स में भाग्य साथ देगा।
स्वास्थ्य- मौसम के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें और दिनचर्या संतुलित रखें।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7*

मीन – पॉजिटिव- किसी काम में सफलता न मिले, तो चिंता करने की बजाय दोबारा प्रयास करने का संकल्प आपको आगे बढ़ाएगा। समझदारी से किया गया धन का लेनदेन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस समय लिया गया कोई खास फैसला भविष्य में लाभ देगा।
नेगेटिव- आपकी सफलता से प्रभावित कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग स्वार्थवश आपके करीब आने की कोशिश कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। पड़ोसियों के साथ मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है।

व्यवसाय- इस समय ग्रह स्थिति और भाग्य दोनों आपका साथ दे रहे हैं। फिर भी दूसरों के फैसलों की बजाय अपने निर्णय ज्यादा असरदार रहेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने के योग हैं, इसलिए प्रयास बनाए रखें। किसी मुश्किल काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी सहयोग से पारिवारिक माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखेंगे। दोस्तों के साथ कोई गेट-टुगेदर भी हो सकता है।
स्वास्थ्य- गुस्से और तनाव को खुद पर हावी न होने दें। इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। मेडिटेशन के लिए जरूर समय निकालें।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
हल्‍का पटवारी महेन्‍द्र मिश्रा को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित

मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई: आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट निलंबित, लक्ष्य पूरा न करने पर गिरी गाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d