मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के लाल परेड मैदान में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों के ‘समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण 4 मई 2026 तक संचालित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का पुलिस बैंड द्वारा अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जवानों ने आतंकी हमले की परिकल्पित स्थिति का सजीव प्रदर्शन करते हुए ऐसे हमलों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु NSG की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया।


