• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, July 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

स्कूलों में 6 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लगेंगे आधार शिविर विद्यार्थियों के साथ अन्य योजनाओं के लाभार्थी भी आधार कैंपों में करा सकेंगे आधार अपडेट कलेक्टर श्री तिवारी ने जारी किया दिशा-निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
April 5, 2026
in कटनी
0
स्कूलों में 6 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लगेंगे आधार शिविर  विद्यार्थियों के साथ अन्य योजनाओं के लाभार्थी भी आधार कैंपों में करा सकेंगे आधार अपडेट  कलेक्टर श्री तिवारी ने जारी किया दिशा-निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आधार कैंप लगाकर विद्यार्थियों को आधार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ताकि उन्हें नामांकन और अपडेट के लिए अलग से कहीं जाने की आवश्यकता न पड़े। इसलिए विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर इसके लिए प्रत्येक विकासखण्ड के चिन्हित स्कूलों में 6 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच आधार कैंपों के आयोजन के लिए पृथक -पृथक तिथियां तय की गई हैं। इन कैंपों में छात्रों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अद्यतन न होने के कारण ई-केवाईसी से वंचित आवेदकों का भी आधार अद्यतन कराने का दायित्व संबंधित रोजगार सहायक, पंचायत सचिव और पटवारी को सौंपा गया है। इसके लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण( यूआईडीएआई) द्वारा अपडेशन के लिए निर्धारित शुल्क संबंधित से लिया जायेगा।

शालाओं के प्रधानाध्‍यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे यूडीआईएसई-प्लस पोर्टल से उन विद्यार्थियों की सूची अद्यतन कर लें जिनके आधार में एमबीयू पेंडिंग हैं। ऐसे विद्यार्थियों को आधार अपडेट कराने के लिये जागरूक किया जाए और उन्हें आधार कैंपों में बुलाया जाये। ताकि आधार अपडेट किया जा सके।

 

इन तिथियों को लगेंगे आधार शिविर

जारी शिविर कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड कटनी के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल चाका, शासकीय हाई स्कूल हिरवारा, शासकीय मॉडल स्कूल रॉबर्ट लाइन हॉस्टल में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार शासकीय हाईस्‍कूल मझगवां फाटक में 11 अप्रैल से 21 अप्रैल तक, शासकीय न्‍यू गर्ल्‍स हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल कन्‍हवारा में 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक, शासकीय हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल पिपरौंध में 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक, शासकीय हाईस्‍कूल कुठला में 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

विकासखण्‍ड बड़वारा के अंतर्गत सरस्‍वती हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल बरही और हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल बरही में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, शासकीय प्राइमरी स्‍कूल नन्‍हवारा सेझा में 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक, शासकीय हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल भु़ड़सा में 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

जबकि विकासखण्‍ड बहोरीबंद के अंतर्गत इंटीग्रेटेड मॉडल स्‍कूल कुआं में 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक, इंटीग्रेटड हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल दीता में 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक, इंटीग्रेटेड हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल कूड़ा में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, ग्रेस मिशन स्‍कूल स्‍लीमनाबाद में 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक, शासकीय हाई स्‍कूल रामपाटन में 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

इसी प्रकार विकासखण्‍ड रीठी अंतर्गत शासकीय मॉडल स्‍कूल खरखरी में 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक, शासकीय मॉडल स्‍कूल बरखेड़ा में 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक, शासकीय हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल देवगांव में 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक, शासकीय हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल गुर्जीकला में 9 अप्रैल से 16 अप्रैल तक, गर्ल्‍स मॉडल स्‍कूल बिलहरी में 17 अप्रैल से 22 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

वहीं विकासखण्‍ड विजयराघवगढ़ अंतर्गत शासकीय एक्‍सीलैंस हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल विजयराघवगढ़ में 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक, शासकीय हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल कांटी में 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक, लक्ष्‍मी कन्‍वेंट पब्लिक स्‍कूल देवराकला में में 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक, डीएव्‍ही पब्लिक स्‍कूल कुटेश्‍वर में 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक, हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल एसीसी कैमोर में 22 अप्रैल से 27 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जबकि विकासखण्‍ड ढीमरखेड़ा अंतर्गत सरस्‍वती स्‍कूल उमरियापान में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, शासकीय हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल पहरूआ में 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक, शासकीय एक्‍सीलैंस हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल उमरियापान में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, पद्मा पब्लिक हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल में 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक,

महर्षि विद्या मंदिर बनहरी में 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पशु चारे का जिले की सीमा के बाहर निर्यात प्रतिबंधित  कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जारी किया आदेश

पशु चारे का जिले की सीमा के बाहर निर्यात प्रतिबंधित कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जारी किया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d