MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
डीआईजी श्री अतुल सिंह का कटनी प्रवास, की गई अहम समीक्षा—जारी हुए सख्त निर्देश
कटनी। डीआईजी जबलपुर रेंज श्री अतुल सिंह ने बुधवार को कटनी पहुंचकर कानून-व्यवस्था से लेकर लंबित प्रकरणों तक की गहन समीक्षा की। दो माह की कार्यवाही, उपलब्धियां और आगामी लक्ष्यों को लेकर कंट्रोल रूम में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनयराज विश्वकर्मा, सभी रेजांगत अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
एसपी ने दिया प्रेजेंटेशन
बैठक से पहले एसपी श्री अभिनयराज विश्वकर्मा ने दो माह में कटनी जिले की गई कार्यवाहियों, लंबित प्रकरणों, अपराध नियंत्रण और सफलता प्रतिशत पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया।
नशामुक्त समाज पर डीआईजी के निर्देश
डीआईजी श्री अतुल सिंह ने केंद्र सरकार के आगामी तीन वर्ष के लक्ष्य—“पूर्णत: नशामुक्त समाज” को लेकर विशेष रणनीति बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन तोड़ने, युवाओं में जनजागरूकता बढ़ाने और समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
लंबित प्रकरणों की समीक्षा
बैठक में जिले के ऐसे पुराने मामलों की समीक्षा की गई जो धारा 173(8) जा.फौ. के तहत लंबित हैं। डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों में गिरफ्तारी शेष है, उन्हें प्राथमिकता देकर शीघ्र निपटाया जाए।
ऑपरेशन मुस्कान पर मिले निर्देश
01 अप्रैल 2026 से शुरू हुए ऑपरेशन मुस्कान की प्रगति पर भी डीआईजी ने संतोष जताया। जिले में भटके हुए या लापता हुए बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए और तेज कार्रवाई के निर्देश दिए।
देशभर में मिले नाबालिग लड़के-लड़कियों को वापस घर लाने, उन्हें काउंसिलिंग उपलब्ध कराने और अभिभावकों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।


