• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में मिलावट माफिया पर बड़ा एक्शन! तेल फैक्ट्री पर छापा, हड़कंप 🚨

by Manish Gautam Chiefeditor
April 4, 2026
in कटनी
0
कटनी में मिलावट माफिया पर बड़ा एक्शन! तेल फैक्ट्री पर छापा, हड़कंप 🚨
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST मनीष गौतम  9993205230

*जिला प्रशासन की संयुक्त टीम की जांच में भारी अनियमितताएं उजागर, विभिन्न ब्रांडों के तेल की सैंपलिंग*

कटनी, 4 अप्रैल। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य पदार्थों में मिलावट और मिथ्याछाप खाद्य सामग्री विक्रेताओं एवं निर्माताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश के पालन में शनिवार को कुठला स्थित उत्तम ट्रेडर्स कटनी प्रोप्राइटर अतुल सचदेवा के खाद्य तेल गोदाम और कारखाने की जांच की गई।इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री प्रमोद चतुर्वेदी के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की संयुक्त टीम ने प्रोप्राइटर अतुल सचदेवा के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। मौके पर कारखाने में विभिन्न खाद्य तेलों की पैकेजिंग गतिविधियां संचालित पाई गईं।

जांच के दौरान गोदाम में कई नामी ब्रांडों के भरे एवं खाली टीन और प्लास्टिक डिब्बों का भारी स्टॉक मिला। इनमें सुपरलाइट रिफाइंड कुकिंग ऑयल, केसरी पुष्प राइस ब्रान ऑयल, कली रिफाइंड ऑयल, उत्तम सोयाबीन ऑयल, यूटी उत्तम सोयाबीन, महाकोश सोयाबीन, सिक्का सरसों, दो फूल सरसों, न्यूट्रीप्लस पाम ऑयल, विश्वास राइस ब्रान ऑयल सहित अन्य ब्रांड शामिल हैं। साथ ही तुलसी, किंग्स, प्रभात, कमल फूल, जय गोल्ड और सेवन सेहत जैसे ब्रांडों के खाली डिब्बे भी बड़ी मात्रा में पाए गए।

मौके पर विभिन्न ब्रांडों के स्टिकर भी बड़ी मात्रा में मिले, जिससे उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग को लेकर संदेह की स्थिति बनी। गोदाम में बैतूल ऑयल लिमिटेड, सतना से आया लगभग 24.920 मीट्रिक टन तेल से भरा टैंकर खड़ा पाया गया, वहीं चंदिया भेजे जाने हेतु एक अन्य टैंकर भी लोड स्थिति में मिला। इसके अलावा गुरुकृपा प्लास्टिक कंपनी, सतना से खाली डिब्बों से लदी गाड़ी भी मौके पर मौजूद थी।

निरीक्षण में पाया गया कि गोदाम में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। तेल की गुणवत्ता जांच हेतु कोई प्रयोगशाला या तकनीकी स्टाफ भी उपलब्ध नहीं मिला। परिसर में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई तथा नापतौल विभाग से संबंधित स्टाम्पिंग दस्तावेज भी अनुपस्थित थे।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न ब्रांडों के तेल के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा प्रकरण तैयार कर अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जांच दल में तहसीलदार श्री अजीत तिवारी, नायब तहसीलदार श्री आशीष चतुर्वेदी, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री पीयूष शुक्ला, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री यज्ञदत्त त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी, ओ.पी. साहू, ब्रजेश विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*चौतरफा नाकाबंदी से पकड़े गए नाबालिक के अपहरणकर्ता* *ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई*

*चौतरफा नाकाबंदी से पकड़े गए नाबालिक के अपहरणकर्ता* *ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d