कालापीपल(बब्लू जायसवाल) शुजालपुर प्रत्येक वर्ष होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारम्भ शुक्रवार को हुआ जिसमे अलग अलग कार्यशालाएं आयोजित की गई इस प्रशिक्षण में कुल 8 सत्र आयोजित हुए,सत्र का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भारत माता व पंडित दीनदयालजी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया,प्रथम सत्र मे वक्ता के रूप मे भाजपा प्रदेश मंत्री बबिता परमार ने केंद्र सरकार की योजनाओ जैसे आयुष्मान योजना,प्रधानमंत्री आवास,माताओ बहनो के लिए चल रही योजनाओ से सबको अवगत कराया वही द्वितीय सत्र मे वक्ता के रूप मे कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार मौजूद रहे उनोन्हे वैचारिक अधिष्ठान व वैचारिक अधिकार के बारे मे सबको बताया मंत्री परमार ने क्यो हर वर्ष प्रशिक्षण शिविर आयोजित क्यों होते हैं इस विषय से सबको अवगत कराया वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि हमारा दल केडर आधारित दल है इसलिए आज हम देश में मजबूत है हमारी पार्टी एक ऐसी पार्टी है,जिसमें आम कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है जबकि अन्य दलों में परिवारवाद के अलावा आम कार्यकर्ता कभी आगे नहीं बढ़ सकता पंडित दीनदयालजी के देखे हुए सपनों को आज हमारे देश के प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास के रूप में सकार कर रहे हैं उनोन्हे कार्यकर्ताओं को पंच निष्ठा के बारे में भी विस्तृत से बताया वही अन्य सत्रों को आई टी सेल सयोजक भगवत सिंह राजपूत,जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया,जिला महामंत्री कृपाल सिंह मेवाडा,जिला महामंत्री विजय सिंह बेस ने वक्ता के रूप मे अपने विचार रखे वही शनिवार को समापन सत्र के अवसर पर वक्ता के रूप में कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को कार्य पद्धति से अवगत कराते हो हुए बताया की अन्य दलो के बदले हमारे यह व्यक्ति नही बल्कि संगठन हर निर्णय करता है हमें बूथ स्तर से लेकर पदाधिकारी की भावनाओं को समझकर हमे कार्य करना है,जिससे कि हमारी पार्टी और मजबूत होगी वही अंतिम सत्र को वक्ता के रूप में वरिष्ठ नेता अशोक कविश्वर ने सम्बोधित किया वही समापन अवसर मंत्री इंदर परमार ने भी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया वही सभी को एक साथ पूरी मजबूती से कार्य करने की सलाह दी वही पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया सभी अतिथियों का स्वागत मण्डल अध्यक्ष अशोक मालवीय ने किया वही पूरे सत्र का संचालन मण्डल महामंत्री दीपक मेवाडा ने किया वही आभार मंडल उपाध्यक्ष लोकेंद्र पवार ने माना सत्र मे स्वागत गीत की प्रस्तुति महेंद्र हाड़ा ने दी


