• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*सुश्री कौर ने आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय पहुंचकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता,टीएचआर और पोषण ट्रेकर ऐप की ली जानकारी*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 3, 2026
in कटनी
0
*सुश्री कौर ने आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय पहुंचकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता,टीएचआर और पोषण ट्रेकर ऐप की ली जानकारी*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*जिला पंचायत सीईओ ने उपस्थिति एवं परीक्षाफल में वांछित सुधार लाने शिक्षकों को दिए निर्देश*

कटनी (3 अप्रैल)- स्कूल चलें अभियान के अंतर्गत विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्र में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता को परखने जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला वसुधा,शासकीय प्राथमिक शाला मढैया टोला हथकुरी एवं आंगनबाड़ी केंद्र नौवापटी पहुंचकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और छोटे छोटे बच्चों से सीधा संवाद किया। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव पहुंचने पर छात्र-छात्राओं के नहीं पाए जाने एवं शिक्षकों द्वारा समाधान कारक उत्तर नहीं दिए जाने पर पर नाराजगी जताई। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ग्राम पंचायत हथकुरी के ग्राम नौवापटी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से केंद्र में पंजीकृत बच्चों की संख्या, उपस्थिति, बच्चों का वजन करना, टीएचआर (टेक होम राशन) एवं पोषण आहार एप के संचालन एवं क्रियान्वयन की जानकारी ली और एप को समक्ष में ही आपरेट कराया । जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने पोषण आहार वितरण की प्रक्रिया,गुणवत्ता एवं उपलब्धता, स्वास्थ्य परीक्षण,टीकाकरण, कुपोषित बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि बच्चों को समय पर पौष्टिक आहार प्रदान किया जाए तथा पोषण कार्यक्रमों की नियमित निगरानी की जाए, जिससे कुपोषण की रोकथाम की दिशा में ठोस कार्य हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी परिसर की साफ-सफाई, बच्चों की शैक्षणिक एवं खेलकूद की गतिविधियों तथा शिक्षण सामग्री की उपलब्धता की भी समीक्षा की एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक शाला मढैया टोला पहुंचकर छात्र-छात्राओं और शिक्षिका से संवाद कर पढ़ाई, गणवेश, पाठ्य पुस्तकों के संबंध में जानकारी ली।

*डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाई*

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला वसुधा में बंद डिजिटल बोर्ड को प्रारंभ कराकर पढ़ाई की गतिविधि को शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों के समक्ष दिखाया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से अध्ययन सामग्री, पाठ्य पुस्तक,गणवेश और मध्यान्ह भोजन, नियमित और अतिथि शिक्षक तथा दर्ज संख्या के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने कम उपस्थिति एवं बोर्ड एग्जाम में 22% परीक्षा फल की जानकारी मिलने पर असंतोष जताया एवं कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए कड़ा परिश्रम, बेहतर योजना बनाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं एवं उत्कृष्ट परीक्षा फल अर्जित करने के प्रयास करें। इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश नरेंद्र सिंह, जिला पंचायत से मनरेगा के परियोजना अधिकारी ऋषिराज चढ़ार, मीडिया प्रभारी अधिकारी योगेंद्र कुमार असाटी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*फरार आरोपी एवं वारंटियों के लिए चलाया गया काम्बिंग आपरेशन*

*फरार आरोपी एवं वारंटियों के लिए चलाया गया काम्बिंग आपरेशन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.