छिंदवाड़ा, 3 अप्रैल 2026: थाना देहात पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।घटना का विवरण:
22 मार्च 2026 को भूरा पिता होशियारलाल पाल (36 वर्ष), निवासी ग्राम पायली, थाना चौरई, अपनी मोटरसाइकिल (नंबर MP28ME7416) लेकर ग्राम कराबोह, छिंदवाड़ा के पट प्रतियोगिता देखने आया था। शाम 4 से 6 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाहन चुरा लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना देहात में अपराध क्रमांक 179/26, धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।पुलिस कार्रवाई:
थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। मुखबीर की सूचना पर ग्राम कराबोह के विजय भारती के खेत से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी कबूल की।गिरफ्तार आरोपी:नाम: विजय पिता सुखमन भारती उम्र: 40 वर्ष पता: ग्राम काराबोह, थाना देहात, जिला छिंदवाड़ा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। मुख्य भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी:निरी. गोविन्द सिंह राजपूतप्र.आर. 161 संजय उइकेप्र.आर. 801 मंगल तेकामआर. 836 उमेश उइके।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


