• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

“तपती दुपहरी में सीईओ का कड़क एक्शन! जल संरक्षण कार्यों में लापरवाही पर फूटा गुस्सा – आधा दर्जन गांवों में औचक निरीक्षण”

by Manish Gautam Chiefeditor
April 2, 2026
in कटनी
0
“तपती दुपहरी में सीईओ का कड़क एक्शन! जल संरक्षण कार्यों में लापरवाही पर फूटा गुस्सा – आधा दर्जन गांवों में औचक निरीक्षण”
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (2 अप्रैल)- मानव जीवन के लिए पानी की एक एक बूंद जीवन दायिनी है। बारिश के पानी को सुरक्षित करना, इसके लिए किए गए उपायों को बढ़ावा देना हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है और यदि हम समय रहते सचेत नहीं होते हैं तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य संकटों से ग्रस्त होगा। इसे सुरक्षित करने जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत मनरेगा एवं अन्य योजनाओं से स्वीकृत अमृत सरोवर,चेकडैम, सोक पिट,खेत तालाब एवं अन्य जल संरचनाओं के लिए स्थल का चयन बेहद सावधानीपूर्वक करते हुए तकनीकी मानकों का पालन कर तय समय सीमा में प्रगतिरत अपूर्ण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने गुरुवार को रीठी विकासखंड के आधा दर्जन से अधिक गांव का औचक निरीक्षण करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं अन्य तकनीकी अधिकारियों को दिए। सुश्री कौर ने ग्राम पंचायत हथकुरी के नवापट्टी में सुनमान सिंह के खेत तालाब का निरीक्षण कर स्थल चयन को लेकर नाराजगी जताते हुए तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने तकनीकी स्वीकृति, व्यय राशि और मूल्यांकन राशि आदि की जानकारी ली।

*तपती दुपहरी में इन आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंची जिला पंचायत सीईओ*

कड़ाके की चिलचिलाती धूप और तपती दुपहरी में गर्मी को नजरअंदाज करते हुए कच्चे रास्ते, मेंढ़ और पगडंडी पर चलकर जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ देवगांव, हथकुरी , वसुधा, तिघरा कलां,उमरिया,नवापट्टी एवं अन्य ग्रामों में कराए गए जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत जल संग्रहण हेतु कराये जा रहे अमृत सरोवर, चेक डैम,सोकपिट एवं जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित कराए गए जलाशयों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एस्टीमेट, सूचना पटल, स्थल चयन, कार्य प्रारंभ होने से लेकर कार्य की शुरुआत और निगरानी के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली एवं सख्त निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने सामुदायिक भवन तथा निर्माणधीन भवन का अवलोकन कर जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।

*ग्रामीणों और श्रमिक महिलाओं से हुई रूबरू*

जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने तेज धूप में काफी देर तक खड़े होकर जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में ग्रामीणों और महिला श्रमिकों से संवाद किया। लाडली बहना, पेंशन योजना एवं एवं केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से क्या लाभ मिल रहा है इसकी जानकारी ली। उन्होंने जल जीवन मिशन परियोजनाओं के अंतर्गत हर-घर नल और हर घर जल के संबंध में ग्रामीणों का फीडबैक लिया। पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने देवगांव में नल जल योजना में आवश्यक सुधार करने के संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के सीईओ राजेश नरेंद्र सिंह, मनरेगा के परियोजना अधिकारी ऋषिराज चढ़ार, मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी , सरपंच,सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी और ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
चले थे अडीबाजी करने,पहुंच गये जेल* “ढीमरखेडा पुलिस की कार्यवाही*

चले थे अडीबाजी करने,पहुंच गये जेल* "ढीमरखेडा पुलिस की कार्यवाही*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d