कालापीपल(बब्लू जायसवाल)मध्य प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से प्रवेश उत्सव के साथ ही प्रदेश के स्कूलों में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई,इस बार सिर्फ प्रवेश ही नहीं बल्कि पहले दिन से कक्षाएं भी शुरू हुई,सांदीपनि विद्यालय कालापीपल स्कूलों में बच्चों का तिलक व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया,
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर की गई,कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं को निःशुल्क पुस्तक/साइकिल वितरण अतिथियों द्वारा किया गया,
बच्चों को जैसे ही पाठ्य पुस्तकें मिलेंगी, उन्होने पढ़ाई शुरू करा दी और साइकिल पा कर बालिकाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा,साथ ही उत्कृष्ट प्राचार्य रेखा त्रिपाठी ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि बच्चों को उत्साह के साथ स्कूल से जोड़ना है,वही कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की जानकारी ज्योति बिठौरे मैडम ने बच्चों को दी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री कृपाल सिंह मेवाडा,अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने की उत्कृष्ट प्राचार्य रेखा त्रिपाठी,लक्ष्मण सिंह यादव,एलपी शाक्य, ज्योति बिठौरे,जेपी सेन समस्त स्टाफ बालक-बालिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन जोशी सर ने किया आभार उत्कृष्ट प्राचार्य रेखा त्रिपाठी ने माना।


