सिलौंडी क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय का प्रस्ताव
जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने सिलौंडी क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 12 ग्राम पंचायतों में 1.50 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। प्रत्येक सड़क की अनुमानित लागत ₹20 लाख निर्धारित की गई है।
उन्होंने क्षेत्र प्रवास के दौरान आमजन की मांग को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव जिला पंचायत सीईओ को पत्र के माध्यम से सौंपा।
प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य इस प्रकार हैं:
सिलौड़ी – सोसायटी से गधेन रोड तक (1.50 किमी, ₹20 लाख)
लालपुर – कालोनी से संतोष बागरी के घर तक (1.50 किमी, ₹20 लाख)
लालपुर – मुख्य मार्ग से कमल बागरी के खेत की ओर (1.50 किमी, ₹20 लाख)
गोपलपुर – बरहटोला से पीएमश्री स्कूल तक (1.50 किमी, ₹20 लाख)
खम्हरिया – बसंत गडारी के खेत से बाटर तक (1.50 किमी, ₹20 लाख)
कचनारी – सप्लाई शंकर यादव के खेत तक (1.50 किमी, ₹20 लाख)
पाली – मां विरासन मंदिर से जवारा विसर्जन स्थल तक (1.50 किमी, ₹20 लाख)
अतरसूमा – ग्राम हल्का से खैरमाई तक (1.50 किमी, ₹20 लाख)
गौरा – पटपरहा मोहल्ला से ग्राम गौरा तक (1.50 किमी, ₹20 लाख)
पिण्डरई – पिण्डरई से रगौना मार्ग तक (1.50 किमी, ₹20 लाख)
दशरमन – महादेवी मंदिर से घटवैया मार्ग तक (1.50 किमी, ₹20 लाख)
सनकुई – सनकुई से हरदुआ तक (1.50 किमी, ₹20 लाख)
इस प्रस्ताव के माध्यम से क्षेत्र में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने और ग्रामीणों को राहत देने का उद्देश्य है।


