उमरियापान:- जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की घुघरी ग्राम पंचायत में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। नाली निर्माण में आवश्यक लोहे की सरिया का उपयोग नहीं किया जा रहा है,जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा घटिया और कम गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत के सरपंच और सचिव मनमानी तरीके से कार्य करा रहे हैं।निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी की जा रही है। बिना तकनीकी मानकों का पालन किए कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


