• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

फिल्मी अंदाज़ में रिश्वतखोर पुलिसकर्मी रंगे हाथों पकड़ा! कटनी पुलिस का सीक्रेट ऑपरेशन

by Manish Gautam Chiefeditor
March 31, 2026
in कटनी
0
फिल्मी अंदाज़ में रिश्वतखोर पुलिसकर्मी रंगे हाथों पकड़ा! कटनी पुलिस का सीक्रेट ऑपरेशन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। ट्रैक्टर में बैठी दो सादे वेश में महिलाएं असल में पुलिस अधिकारी होंगी, यह बहोरीबंद थाने के कर्मचारी ने सपने में भी नहीं सोचा था। रोज़ की तरह वह किसानों के ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली में जुटा था। उसे इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि आज उसी के लिए एक फिल्मी अंदाज़ वाला जाल बिछ चुका है।
जैसे ही ट्रैक्टर रोककर उसने कार्रवाई का डर दिखाते हुए 500 रुपए की मांग की, उसी नोट को लेते ही उसकी किस्मत पलट गई। ट्रैक्टर में ग्रामीण महिलाओं का भेष धरकर बैठी दोनों महिला पुलिस अधिकारियों ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया।
कैसे रचा गया यह सीक्रेट ऑपरेशन?
किसानों से वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद,
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने एक विशेष गुप्त मिशन तैयार किया। उद्देश्य था—रिश्वतखोरी का भंडाफोड़।
इस मिशन का नेतृत्व स्लिमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी और प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक को सौंपा गया। एक विशेष टीम बनाई गई और तय रणनीति के अनुसार सोमवार सुबह करीब 5 बजे सभी लोग बहोरीबंद बस स्टैंड पहुंचे।
महिला अधिकारियों ने गांव की महिला का वेश धारण किया और एक ट्रैक्टर में सवार हो गईं। उन्होंने चालक को एक पहले से चिन्हित 500 रुपए का नोट दिया और बताया कि यदि कोई पुलिसकर्मी पैसा मांगे तो वही नोट थमा देना।
घटनाक्रम ऐसे पहुंचा क्लाइमैक्स पर
स्लिमनाबाद मोड़ पर तैनात बहोरीबंद थाने का मोबाइल वाहन चालक आरक्षक लक्ष्मण पटेल पहले से वसूली के इंतज़ार में खड़ा था। ट्रैक्टर आते ही उसे रुकवाया गया। कार्रवाई की धमकी दी गई। और फिर मांगे गए 500 रुपए।
चालक ने वही चिन्हित नोट जैसे ही बढ़ाया—छिपकर बैठी दोनों महिला अधिकारियों ने तुरंत बाहर निकलकर आरक्षक को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।
पूरी कार्रवाई की वीडियो ग्राफ़ी कराई गई और बाद में रिपोर्ट सहित यह वीडियो पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया।
तुरंत हुई बड़ी कार्रवाई
प्रमाण सामने आने पर एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने तुरंत एक्शन लेते हुए—
बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया को हटाकर लाइन अटैच किया।
रिश्वत लेते पकड़े गए आरक्षक लक्ष्मण पटेल को निलंबित कर दिया।
कटनी ही नहीं, पूरे प्रदेश में हड़कंप
इस फिल्मी अंदाज़ वाले ऑपरेशन ने कटनी से लेकर पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है।
अब उन थाना क्षेत्रों में भी दहशत का माहौल है जहां रेत के ट्रैक्टरों से रोज़ाना बड़े स्तर पर अवैध वसूली का खेल चलता है।
ईमानदार और सख्त मिज़ाज एसपी अभिनय विश्वकर्मा व उनकी टीम जिस अंदाज़ में इस भ्रष्ट तंत्र को तोड़ने में जुटी है, उससे यह साफ है कि पुलिस की वर्दी को दागदार करने वालों पर किसी भी दिन गाज गिर सकती है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी साउथ स्टेशन पर RPF जवान का कहर! स्टैंड कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई

कटनी साउथ स्टेशन पर RPF जवान का कहर! स्टैंड कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d