दिनांक 30.03.2026 को जे पी वी डी ए वी विद्यालय में कक्षा छठवीं , सातवीं एवं नवमी के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस. के. सिन्हा जी की अध्यक्षता एवं डी ए वी विद्यालय नरसिंहगढ़ के प्राचार्य श्री राजेंद्र कुर्मवंशी एवं डी ए वी विद्यालय उकवा के प्राचार्य श्री मनीष सिंह की उपस्थिति में पूर्ण हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले पाँच विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, शील्ड एवं अंकसूची प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी कक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी (बालक एवं बालिका वर्ग) को भी प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अभिभावकों की भी पूर्ण उपस्थिति रही। परीक्षा परिणाम की घोषणा से पूर्व प्राचार्य महोदय ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।


