छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 29 मार्च 2026 को पुलिस अस्पताल परिसर, पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन Aureus Institute of Medical Sciences, Nagpur के सहयोग से किया गया। यह शिविर प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राकेश कुमार सिंह (उप पुलिस महानिरीक्षक, छिंदवाड़ा रेंज) की मुख्य आतिथ्य में एवं अजय पांडे (पुलिस अधीक्षक, छिंदवाड़ा) के विशेष आतिथ्य में, आशीष खरे (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन में शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में Dr. Ashish Ganjare (Anaesthesia), Dr. Dyanoba Hore (Cardiologist), Dr. Sanjay Choudhary (physician) द्वारा निःशुल्क ट्रीटमेंट किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 159 अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने परिवार सहित उपस्थित हुए।
शिविर में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस जवान, पुलिस लाइन में निवासरत कर्मचारी, डीआईजी कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी, चौरई, परासिया एवं शिवपुरी क्षेत्र के पुलिस जवान, जी कंपनी आठवीं वाहिनी का बल तथा शहर के तीनों थानों के अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवारजन शामिल हुए।
शिविर के सफल संचालन में रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी, सूबेदार लोहित शेंडे, लाइन ऑफिसर केशव इंगले, राजेंद्र सिंह, राहुल ठाकुर, सूबेदार कमला कुशवाहा एवं कंट्रोल रूम प्रभारी डी.एस.शेंडे मय स्टॉप महिला प्रधान आरक्षक ज्योति मरकाम, महिला आरक्षक सुशीला चौहान सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही आरक्षक अजीत द्वारा भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नव आरक्षकों की टीम ने भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई।
शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही सभी उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका रिकॉर्ड तैयार कर अद्यतन किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य की देखभाल विभाग की प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा। यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर पुलिस परिवार के लिए अत्यंत लाभकारी एवं सफल सिद्ध हुआ।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


