मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बाढ़ राहत राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में पूर्व तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला साल 2021 की बाढ़ से जुड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, साल 2021 में आई बाढ़ के दौरान राहत राशि वितरण में भारी अनियमितता सामने आई थी। आरोप है कि तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने 127 अपात्र और अपने चहेते लोगों के खातों में करीब 2 करोड़ 57 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए थे।
इस पूरे मामले का खुलासा ऑडिट के दौरान हुआ, जिसमें स्पष्ट रूप से फर्जी भुगतान और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अमिता सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है।
खास बात यह है कि अमिता सिंह तोमर पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। उन्होंने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेकर 50 लाख रुपए जीते थे, जिससे वह चर्चा में आई थीं।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल है।
MP NEWS CAST | सच्ची खबर, सबसे पहले


