रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में डीजल पेट्रोल की कमी की अफवाह फैलने से घबराहट में पिछले दो दिनों से पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतार लग रही है और घंटों इंतजार कर वाहनों में डीजल पेट्रोल डलवा रहे हैं। जबकि डीजल पैट्रोल सप्लाई और भंडार की कमी नहीं है, नियमित आपूर्ति हो रही है। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीजल पेट्रोल की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है।
लोग बेवजह पैनिक होकर स्टॉक करने के लिए टैंक फुल करवा रहे हैं। जिससे कुछ जगहों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है,पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति की सतत एवं नियमित रूप से मॉनिटरिंग भी की जा रही है। वही मीडिया टीम द्वारा गुरुवार दोपहर नगर के पेट्रोल पंपों का कवरेज के दौरान सतरास्ता स्थित HP का वंशिका फिलिंग स्टेशन पैट्रोल पंप बंद मिला। जहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि पेट्रोल खत्म हो गया है। वही प्राइवेट बस स्टैंड के सामने भारत पेट्रोलियम का युसूफ अली एंड संस पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। जबकि उक्त पेट्रोल पंप के बाजू से ही फौजदार पेट्रोल पंप काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। जिस पर भी जिला प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। इसी प्रकार पुलिस लाइन के पुलिस पेट्रोल पंप पर लोगों की लाइन डीजल पेट्रोल के लिए देखी गई। जहां लोगों को डीजल कुप्पियों और केनो में भी उपलब्ध कराया जा रहा था। इसी प्रकार बांद्राभान रोड मालाखेड़ी तिराहे पर भारत पेट्रोलियम के मां रेवा फ्यूल्स पर भी डीजल पेट्रोल की कतारबद्ध लाइन देखी गई और लोगों को डीजल पेट्रोल सुलभता से मिल रहा था। इसी प्रकार भारत पेट्रोलियम का बाबई रोड स्थित वरदान फ्यूल स्टेशन पैट्रोल पंप बंद मिला। वहां मौजूद कर्मचारी ने बताया कि डीजल पेट्रोल खत्म हो गया है रात तक टैंकर आ जाएंगे। इसी प्रकार जेल रोड के पास बड़ी पहाड़ियां मार्ग पर स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर भी लोगों को सुलभता से पेट्रोल डीजल उपलब्ध होता पाया गया। इस दौरान यह बात भी सामने आई कि फिलहाल में कुछ जगहों पर निर्धारित राशि 100 से 200 रुपए मूल्य तक का ही पेट्रोल कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों को दिए जा रहा है। वही रसूलिया का फौजदार पेट्रोल पंप भी काफी समय से बंद होने से वहां के नागरिकों को सतरास्ता और प्राइवेट बस स्टैंड के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर निर्भर होना पड़ रहा है। जिसके कारण युसूफ अली एंड संस पैट्रोल पंप पर भीड़ ज्यादा हो रही है। जिला प्रशासन को बंद पड़े पेट्रोल पंपों को संज्ञान लेकर उनको पुनः संचालन की व्यवस्था करना चाहिए। वहीं शहरी तहसीलदार सरिता मालवीय ने बताया कि अभी ऐसी कोई आदेश निर्देश नहीं आए हैं कि निर्धारित राशि में ही पेट्रोल दिया जाए हमारे यहां डीजल पेट्रोल की पर्याप्त व्यवस्था है कोई किल्लत नहीं है लोग बेवजह पैनिक को रहे हैं। लोगों को रूटिंग के अनुसार ही अपने वाहनों में डीजल पेट्रोल डलवाना चाहिए, जिससे व्यवस्था बनी रहे। वही दो पहिया वाहनों को कितनी राशि का पेट्रोल दिया जाने के संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू द्वारा फोन नहीं उठाए जाने से बात नहीं हो सकी। वाहन चालकों को कितनी राशि का पेट्रोल दिए जाने के संबंध में जानकारी के लिए भारत पेट्रोलियम के सेल्स ऑफिसर ऋषभ स्थाना द्वारा फोन नहीं उठाए जाने से चर्चा नहीं हो सकी।


