रीठी बाई के पास बड़ा हादसा टला मसूर से भरा ट्रक पलटा चालक सुरक्षित कटनी जिले के कटनी दमोह मुख्य मार्ग पर स्थित रीठी बाई के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया जानकारी के अनुसार, गुजरात के गांधीधाम से
कटनी आ रहा मसूर से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
यह घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। ट्रक के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई
*चालक को मामूली चोट*
हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे जाकर पलट गया। हादसे के पीछे तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति को संभावित कारण माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद की और स्थिति को नियंत्रित किया।
बड़ा हादसा टला
जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां अक्सर यातायात रहता है। ऐसे में ट्रक के पलटने से बड़ा नुकसान हो सकता था, लेकिन समय रहते स्थिति संभल गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
हरिशंकर बेन


