कटनी। सुहिणॉं सिंधी ग्रुप द्वारा होटल अरिंदम में “सिंधियत जी शाम 2.0” का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंधी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अजमेर, राजस्थान से पधारे प्रसिद्ध गायक लवी कमल भगत ने अपने सूफियाना अंदाज में सिंधियत से जुड़े गीतों की मनमोहक और शानदार प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने समूचे माहौल को भाव-विभोर कर दिया और देर रात तक गीत-संगीत की सुरमयी धुनों पर उपस्थित जनसमूह झूमता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरुण देव अवतार भगवान श्री झूलेलाल की आरती के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत कटनी के अध्यक्ष श्री चंदूलाल जादवानी, सेंट्रल पंचायत शांति नगर के अध्यक्ष श्री अशोक चेलानी, सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष श्री राजकुमार नानकानी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही सिंधी सेंट्रल पंचायत के पूर्व अध्यक्षगण एवं समाज के वरिष्ठजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुहिणॉं सिंधी ग्रुप के सदस्यों—भावेश संगतानी, सचिन खुबचंदानी, भावेश पंजवानी, साहिल सोम्यानी, गुलशन गंगवानी, पवन असरानी, विनोद डोडानी, निखिल कोडवानी, कमल हसीजा, रोहन खुबचंदानी, केशव असरानी, राहुल रूपचंदानी, रोहित मोटवानी, आशीष प्रथ्यानी, संदीप हिंदुजा, अभिषेक प्रथ्यानी, मोहित खुबचंदानी, अंशुल प्रथ्यानी, मोहित संगतानी सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
यह आयोजन सिंधी समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को संजोने का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिसने सभी के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया।


