• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने जनसुनवाई में सुनीं 147 आवेदकों की समस्‍याएं

by Manish Gautam Chiefeditor
March 24, 2026
in कटनी
0
जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने जनसुनवाई में सुनीं 147 आवेदकों की समस्‍याएं
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने 147 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिये।

इस दौरान अपर कलेक्‍टर श्री नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, डिप्‍टी कलेक्‍टर ज्‍योति लिल्‍हारे सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बकरी पालन हेतु ऋण दिलायें

          जनसुनवाई के दौरान ग्राम हीरापुर कौडि़या निवासी शकुंतला चौधरी पति राजू चौधरी ने जिला पंचायत सीईओ को बताया कि मैंने बकरी पालन हेतु पशुपालन विभाग में ऋण हेतु आवेदन किया था। परंतु, बैंक द्वारा ऋण स्‍वीकृत होने के बावजूद मुझे अभी तक ऋण की राशि प्राप्‍त नहीं हुई है। इस पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कौर ने पशु विभाग को पात्रतानुसार ऋण दिलाने के निर्देश दिए।

शराब दुकान हटवायें

          जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत पिपरियाकला के ग्रामवासियों ने गांव में स्थित शराब की दुकान को अन्‍यत्र स्‍थानांतरित करने की मांग करते हुये बताया कि हमारे ग्राम में यथार्थ ज्‍योति इंग्‍लिश मीडियम स्‍कूल से कुछ ही दूरी पर एक शराब दुकान है। जिससे यहां का माहौल खराब हो रहा है। इस पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कौर ने जिला आबकारी अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

समग्र आईडी में नाम जुड़वायें

          रीठी निवासी ओमप्रकाश यादव ने जिला पंचायत सीईओ को आवेदन देते हुये बताया कि मैं अपनी पत्‍नी अंजूलता यादव का नाम समग्र आईडी में जुड़वाने के लिए कई बार आवेदन दे चुका हूँ। परंतु, अभी तक मेरी पत्‍नी का नाम समग्र आईडी में नहीं जुड़ पाया है। जिस काराण मुझे शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कौर ने जनपद पंचायत रीठी के सीईओ को शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए।

लाड़ली बहना योजना की राशि दिलाएं

जनसुनवाई के दौरान ग्राम कटंगीकला निवासी मुन्‍नी बाई कोरी ने आवेदन देते हुए बताया कि पात्र होने के बावजूद पिछले 2 महीने से मुझे लाड़ली बहना योजना कि राशि नहीं मिल रही है। इस पर सीईओ श्रीमती कौर ने महिला एवं बाल विकास को पात्रतानुसार  आवेदिका को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में वित्तीय वर्ष 2025-26 क्लोजिंग को लेकर अलर्ट, 31 मार्च से पहले पूरे करें जरूरी काम

कटनी में वित्तीय वर्ष 2025-26 क्लोजिंग को लेकर अलर्ट, 31 मार्च से पहले पूरे करें जरूरी काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d