कालापीपल(बब्लू जायसवाल)शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में जुआ-सट्टा के बड़े पैमाने पर संचालन की शिकायतों के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है,पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने सोमवार को थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल को तत्काल प्रभाव से हटाकर लाइन अटैच कर दिया,मक्सी थाने में पदस्थ एसआई अरविंद सिंह तोमर को मोहन बड़ोदिया थाने का नया प्रभार सौंपा गया है,जानकारी के अनुसार,मोहन बड़ोदिया थाने में लंबे समय से मनमानी कार्यप्रणाली और अवैध गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं,स्थानीय स्तर पर भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर असंतोष बना हुआ था। जुआ-सट्टा संचालन की सूचनाएं सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का संज्ञान लिया।
मिल रही थी लगातार शिकायतें…।
एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं,जिसके चलते उन्हें हटाया गया हैउन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है,नए प्रभारी अरविंद सिंह तोमर से क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुधारने की उम्मीद जताई जा रही है।


