चैत्र नवरात्र रामनवमी के पावन अवसर पर सबकी सुख समृद्धि मनोकामना पूर्ति के लिए भव्य सुहागले का आयोजन—–
64 योगिनी माता ओसान माता का हुआ भव्य पूजन—
चैत्र की नवरात्रि रामनवमी के पावन अवसर पर सर्वशक्ति महिला सेवा समिति की संस्थापिका समाजसेवी श्रीमती माही वीरेन तिवारी जी के यहां माता 64 योगिनी, ओसान देवी,महादेव, महाकाली की कृपा से और कटनी की महारानी मां जालपा कालका शारदा के आशीर्वाद से 18 वर्ष संपूर्ण हुए
मां औसान देवी की सुहागली करते हुए इस वर्ष भी शहर की वरिष्ठ समाजसेवी धार्मिक महिलाओं के बीच में धूमधाम से सुहाग ले पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें माता का संपूर्ण श्रृंगार करके विधिवत माता की पूजा अर्चना करके सभी महिलाओं ने सुंदर-सुंदर पारंपारिक वस्त्रों को धारण करते हुए और सोलह सिंगार करते हुए मां 64 योगिनी एवं आसान माता की पूजा विधि विधान से करते हुए अपने पति की लंबी उम्र की मनोकामना पूर्ति एवं समस्त शहर वासियों एवं देशवासियों के लिए सुख समृद्धि संपन्नता की कामना करते हुए पूजन को संपन्न किया। इस धार्मिक आयोजन में शहर की कई वरिष्ठ समाज सेवी और धार्मिक महिलाएं शामिल हुई जिन्होंने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
माता रानी इसी तरह अपनी बच्चों पर कृपा दृष्टि बनाए रखना इसी प्रकार हर वर्ष
इस चैत्र नवरात्रि पर अपने घर पर सुहागने करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ होता रहे और सभी की इच्छापूर्ति औसान देवी माता सभी की मनोकामना पूरी करे 🙏🏻🚩🚩🚩
जालपा कालका शारदा मैया की जय हो🚩
इच्छापूर्ति औसान देवी मैया की जय हो 🚩
नौ देवियों की जय हो 🚩
64 योगिनी मैया की जय हो 🚩
समस्त देवी देवताओं की जय हो 🚩🚩🚩
#जयमातादी


