MP NEWS CAST
Manish Gautam 9993205230
कटनी (19 मार्च)- जल गंगा संवर्धन अभियान के जिला स्तरीय कार्य्क्रम में शामिल होने के बाद विधायक मुडवारा श्री संदीप जायसवाल और कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने ग्राम चाका में करीब 1.5 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन हाई स्कूल भवन का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, निगमायुक्त तपस्या सिंह परिहार, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी और एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, जनपद पंचायत कटनी के सीईओ प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
विधायक श्री जायसवाल ने मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी परियोजना क्रियान्वयन इकाई के ठेकेदार प्रतिनिधि को निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन के चारों दिशाओं से छत में आने वाले बारिश के पानी को सहेजने के उद्देश्य से वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर श्री तिवारी ने निर्माणाधीन भवन को समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने की हिदायत दी।

