• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जिला पंचायत सीईओ ने जनपद क्षेत्र कटनी की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर जल संग्रहण संरचनाओं का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 18, 2026
in कटनी
0
*जिला पंचायत सीईओ ने जनपद क्षेत्र कटनी की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर जल संग्रहण संरचनाओं का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा*
0
SHARES
102
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*सुश्री कौर ने जरवाही में पगडंडी मार्ग से ऊबड़ खाबड़ मेंढ़ों पर डेढ़ किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर जल स्रोतों की नब्ज टटोली*

*आंगनवाड़ी केंद्र तखला में नन्हे मुन्ने बच्चों से किया संवाद, जरवाही में मातृशक्तियों का बढ़ाया हौसला*

कटनी (18 मार्च)- जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 को जन आंदोलन का स्वरूप देने जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने बुधवार को विकासखंड कटनी की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर निर्मित जल संरचनाओं का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। सुश्री कौर ने दोपहर की चिलचिलाती धूप में ग्राम जरवाही के पगडंडी मार्ग से गुजरते हुए गेहूं की सुनहरी बालियों के बीच ऊबड़ खाबड़ मेंढ़ों पर लगभग डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलकर मनरेगा योजना से निर्मित गेबियन, खेत तालाब आदि कार्यों का अवलोकन कर लागत और स्वीकृत राशि आदि की जानकारी ली। उन्होंने कार्य को तकनीकी मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

*आदर्श ग्राम के लिए मातृ शक्तियों से किया संवाद,मांगे सुझाव, सुनी समस्याएं*

जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने ग्राम जरवाही के मंगल भवन में काफी संख्या में मौजूद जागरूक महिलाओं से आदर्श ग्राम की परिकल्पना करते हुए और क्या क्या आपके गांव में होना चाहिए, इस पर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से सुझाव लिये और उनका हौसला बढ़ाया। उपस्थित महिलाओं ने बेहद सहज भाव से हायर सेकेंडरी स्कूल,ग्राम पंचायत भवन,अस्पताल नहीं होने और ठेकेदार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण नहीं करने की बात बताई। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जल गंगा संवर्धन अभियान को मूर्त रुप प्रदान करने सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पशु नस्ल सुधार, दूध विक्रय से आय,बारिश के पानी को सुरक्षित और संरक्षित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

*तखला में आंगनबाड़ी भवन पहुंचकर सुश्री कौर ने नन्हे मुन्ने बच्चों से पूछा कि…आपने आज क्या खाया..*

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ग्राम पंचायत तखला पहुंचकर नवनिर्मित सामुदायिक भवन का अवलोकन किया तथा ग्राम सभा की सहमति से विधि सम्मत कार्यवाही कर जनहित में उपयोग करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत संधारित परियोजना के विषय में जलकर वसूली और ग्रामीणों को पानी की उपलब्धता आदि के विषय में जानकारी ली। इसके बाद आंगनवाड़ी भवन एवं प्राथमिक शाला पहुंचकर नन्हे मुन्ने बच्चों से स्नेह पूर्वक आज आपने क्या खाया… क्या किया…? आदि पूछकर उन्हें स्वच्छ रहने एवं खेलने कूदने के साथ पढ़ने की हिदायत दी। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से भी बच्चों की उपस्थिति कम होने पर नाराजगी जताई एवं बच्चों के अभिभावकों एवं पालको से संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।
प्राथमिक शाला में छात्र-छात्राओं को परोसे जाने वाले भोजन को देखकर मेन्यू और रसोईयों के पारिश्रमिक भुगतान के संबंध में जानकारी ली।

*गीता बाई की बगिया देखी*

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने हितग्राही गीताबाई द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत मां की बगिया में लगाई गई फेंसिंग एवं पौधों का अवलोकन कर लागत की जानकारी ली। उन्होंने हितग्राही को पौधों की देखभाल एवं सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान सुश्री कौर ने ग्राम पंचायत कार्यालय का मुआयना कर ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक से प्रगतिरत निर्माण कार्यों, करारोपण एवं अन्य जानकारी ली। सुश्री कौर ने अपूर्ण कार्यों को नियत समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने कहा की ग्राम पंचायतों में रोजगार मूलक कार्यों को प्राथमिकता से कराते हुए श्रमिकों को काम की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।
निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप सिंह, परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषिराज चढ़ार, मीडिया प्रभारी योगेंद्र असाटी, मेघा मौर्य, सहायक यंत्री अभिषेक त्रिपाठी एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच ,सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
OMG! खिलौना समझकर उठा ली बंदूक, 14 साल के मासूम ने खुद को मार ली गोली

OMG! खिलौना समझकर उठा ली बंदूक, 14 साल के मासूम ने खुद को मार ली गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d