• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

समय सीमा की बैठक में निगमायुक्त ने विभागीय योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों की, की समीक्षा जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रारंभ करें तैयारी, विकास कार्यो में न हो अनावश्यक लेटलतीफी – निगमायुक्त सुश्री परिहार

by Manish Gautam Chiefeditor
March 16, 2026
in कटनी
0
समय सीमा की बैठक में निगमायुक्त ने विभागीय योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों की, की समीक्षा    जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रारंभ करें तैयारी, विकास कार्यो में न हो अनावश्यक लेटलतीफी – निगमायुक्त सुश्री परिहार
0
SHARES
14
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सोमवार को निगम  के मेयर इन काउंसिल सभागार में आयोजित समय.सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, शासन की प्राथमिक योजनाओं, शासन के महत्वपूर्ण अभियानों तथा जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों राजस्व प्रकरणों, न्यायालयीन प्रकरणों तथा अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री जायेन्द्र प्रताप सिंह, पवन श्रीवास्तव, मोना करेरा, मृदुल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्यासी, अतिक्रमण प्रभारी, योजना शाखा प्रभारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

जल गंगा संवर्धन अभियान

       निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बैठक में बताया गया कि 19 मार्च से प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ किया जा रहा है जिसके अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा इस हेतु जल स्रोतों की सफाई, सार्वजनिक कुओं की मरम्मत सहित जल संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़ी आवश्यक रूपरेखा तैयार करते हुए अभी से सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश जलप्रदाय शाखा को दिए। वहीं ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए पाइपलाइन लीकेज संबंधी शिकायतों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करने की बात कही।

शेष आवेदनों का करें निराकरण

शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं एवं कार्यक्रमों से पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत निगम प्रशासन द्वारा आयोजित किये जा रहे शिविरों के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों की पोर्टल में फीडिंग करनें के निर्देश देते हुए निगमायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी रोजाना करें रिपोर्टिंग

नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु के उद्देश्य से दैनिक सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग हेतु नियुक्त नगर निगम के नोडल अधिकारियों को रोजाना सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने की कार्यवाही करें तथा प्रतिदिन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान निगमायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को डेयरी संचालकों को नोटिस जारी करने तथा आवारा श्वानों पर पर नियंत्रण लगाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने की सख्त हिदायत दी।

विकास कार्यो को दें गति

नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने हेतु जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग पर पोल शिफ्टिंग का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रेमनगर बस्ती में चल रहे विद्युतीकरण के कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश निगमायुक्त ने विद्युत शाखा के अधिकारियों को दिए। निगमायुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास के मुद्दों में अनावश्यक लेटलतीफी स्वीकार नहीं की जायेगी।

राजकुमारी को दिलाए परिवार कल्याण योजना का लाभ

निगमायुक्त द्वारा निगम के कर्मचारियों के सी.पी.एफ, ईपीएफ, अनुकंपा नियुक्ति, परिवार कल्याण आदि के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाकर सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीमती राजकुमारी सोनी के परिवार कल्याण के लंबित प्रकरण पर संबंधित से संपर्क करते हुए दस्तावेज संबंधी सुधार कार्य कराकर भोपाल स्तर से प्रकरण का निराकरण कराने के निर्देश लेखाधिकारी एवं संबंधित लिपिक को दिए।

इनका भी किया रिव्यू

बैठक के दौरान निगमायुक्त सुश्री परिहार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर प्रकरणों के निराकरण में गति लाने, वर्कशाप की स्थापना, जन्म मृत्यु के प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने, अवैध कॉलोनी, फायर सेफ्टी के प्रकरणों पर निरंतर कार्यवाही जारी रखने, आई.एच.एस.डी.पी योजना के हितग्राहियों के सत्यापन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित गतिविधियों,ई-केवाईसी के लंबित प्रकरणों सहित ई आफिस संचालन हेतु अधिकारियों को अपनी-अपनी आईडी लॉगिन करने के निर्देश दिए।

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन*

*विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d