पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा अपराधों पर नियंत्रण करने एवं अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में श्री अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी के मार्गदर्शन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ श्री संतोष डेहरिया व श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में दिनांक 15.03. 26 को अवैध घातक हथियार से लैस 03 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 15.03.26 को थाना रीठी पुलिस द्वारा की जाने वाली दैनिक वाहन चैकिंग के दौरान राम जानकी मंदिर के सामने तीन व्यक्ति जो एक ही बाईक में सवार थे पुलिस चैकिंग देखकर बाईक की रफ्तार बढाने का प्रयास किया पुलिस को संदेह होने पर जब सख्ती से रोका गया तब उन्होने अचानक से भागने का प्रयास किया। पकडकर जब चैकिंग की गई तो तीनो के पास तीन घातक धारदार हथियार चाकू और बका पाये गये व जिन्हाने अपन नाम 1. मनसुख पारधी पिता नैनसुख पारधी उम्र 28 साल गाम पटहरा थाना कुठला जिला कटनी 2. शानदार पारधी पिता सलेन्दर पारधी उम 48 साल ग्राम बिरूहली थाना रीठी हाल ग्राम परसवारा थाना शाहनगर जिला पन्ना व 3. राजबहादुर पारधी पिता कंदज पारधी उम्र 42 साल निवासी परसावारा थाना शाहनगर जिला पन्ना बतायेरमराह पुलिस द्वारा काफी मेहनत के बाद पूछताछ करने पर पता चला की ये किसी गंभीर घटना को घटित करने की फिराक में थे
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रीठी निरी. मोहम्मद शाहिद, उनि विनोद पटेल, उनि दिनेश चौहान, सउनि सुशील प्रजापति, प्र.आर. अजय मेहराप्र.आर. राम पाठक, आर. शमशेर सिंह, आर. नीतेश दुबे, आर. आशुतोष, आर. अमन, आर. ज्ञानेंद्र, आर. विजय, आर. सौरभ का विशेष योगदान रहा।
हरिशंकर बेन


