छिंदवाड़ा पुलिस ने 14-15 मार्च 2026 की रात्रि में प्रदेश स्तर के निर्देश पर चलाए गए कॉम्बिंग ऑपरेशन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। एक ही रात में 125 वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ अपराध नियंत्रण पर शिकंजा कसा गया। यह अभियान कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर अंकुश लगाने का हिस्सा था।मुख्य उपलब्धियाँ 27 स्थायी और 98 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 125 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।115 गुंडा बदमाश, 81 निगरानी बदमाश, 2 जिला बदर आरोपी और 51 कबाड़ियों की सघन चेकिंग की गई।18 व्यक्तियों से 130 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।विशेष गिरफ्तारियाँ थाना देहात पुलिस ने दो इनामी फरारियों को पकड़ा: 20 वर्ष से फरार राजेंद्र धुर्वे (₹20,000 इनाम, चेक बाउंस/एक्सीडेंट केस) को नर्मदापुरम से और 15 वर्ष से फरार प्रकाश मेहरा (₹10,000 इनाम, NDPS एक्ट) को बैतूल से। थाना प्रभारी गोविंद राजपूत और टीम की भूमिका सराहनीय रही। कुल इनामी राशि ₹30,000।थानों की प्रदर्शननगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के नेतृत्व वाली टीमों ने सर्वाधिक वारंटी तामील की, जिन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा हुई।अन्य कार्रवाइयाँ8 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर परिजनों से मिलाया गया।सक्रिय बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड अपडेट और चेतावनी दी गई।पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी डी.एस. शेंडे ने ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


