माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर (म.प्र.) के CRA 1366/2011 धारा 8/20 (बी) (2) (बी) NDPS एक्ट के प्रकरण के फरार अभियुक्त गिरफ्तारी वारन्टी प्रकाश पिता मनीराम मेहरा स्थाई निवासी दमुआ वार्ड न. 08 थाना दमुआ हाल डोंगरवाडा थाना देहात जिला नर्मदापुरम का करीब 10 वर्षों से उक्त प्रकरण में फरार चल रहा था जो अपना नाम पता पहचान बदलकर डोंगरवाडा जिला नर्मदापुरम में रह रहा था जिस पर 20000/- रु., का ईनाम उदघोषित है।
माननीय न्यायालय छिन्दवाडा के प्र.क्र.6972/07 धारा 279,337,338 भादवि के वारन्टी राजेन्द्र कुमार पिता मुन्नीलाल उर्फ गुन्नीलाल धुर्वे स्थाई निवासी गांगीवाडा हाल वार्ड न. 29 पाथाखेडा थाना सारणी जिला बैतूल का वर्ष 2007 के मामले में 20 वर्षों से फरार चल रहा था जिस पर 10000/- रु., का ईनाम उदघोषित है।
उक्त वारन्टी की तलाश पताशाजी हेतु पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा टीम गठित कर वारन्टी की तलाश पताशाजी की गई जो टीम द्वारा ईनामी वारन्टियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
नाम पता वारन्टी :- (1) प्रकाश पिता मनीराम मेहरा स्थाई निवासी दमुआ वार्ड न. 08 थाना दमुआ हाल डोंगरवाडा थाना देहात जिला नर्मदापुरम
(2) राजेन्द्र कुमार पिता मुन्नीलाल उर्फ गुन्नीलाल धुर्व स्थाई निवासी गांगीवाडा हाल वार्ड न. 29 पाथाखेडा थाना सारणी जिला बैतूल
महत्वपूर्ण भूमिकाः – निरी. गोविन्द सिंह राजपूत, सउनि नितेश ठाकुर, संदीप सिंह, प्र.आर.महेन्द्र, प्र.आर. नितिन सिंह, आर. सौरभ सिंह, आर. उमेश की मुख्य भूमिका रही।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


