जिसमें मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के जुआरियों को पकड़ा गया। यह घटना काराबोह रिंग रोड बायपास पर हुई।घटना विवरण मुखबिर सूचना पर एसपी के निर्देश से डीएसपी ललित बैरागी, थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत और आशीष धुर्वे की संयुक्त टीम ने रात में दबिश दी। 23 आरोपियों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते पकड़ा गया, जबकि कुछ फरार हो गए। जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की गई।जप्त सामग्री नगदी: 3,10,300 रुपये 23 मोबाइल फोन 5 कारें (अलकाजार MH 40 CA 7787, आल्टो MH 40 A 3629, रेनॉल्ट MH 31 FA 4472, स्कॉर्पियो MP 28 BD 3917, क्रेटा MP 28 CB 5544)52 ताश के पत्ते2 मोटरसाइकिल (पल्सर बिना नंबर, एक्टिवा MP 28 SC 3154) आरोपी महाराष्ट्र (नागपुर, अमरावती क्षेत्र) से 10 और छिंदवाड़ा से 13 आरोपी पकड़े गए। मुख्य नाम: रतनाकर ताकड़े, राजू गोहे, दानेश शेख नब्बू, अम्बर साहू आदि। फरार: राहुल चक्की, अज्जू मंडरा, निर्भय पटेल, इमरान खान।मुख्य अधिकारीडीएसपी ललित बैरागी, निरी. गोविंद सिंह राजपूत, आशीष धुर्वे, उनि दुर्गेश तिवारी सहित टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


