सिलौंडी के समीपवर्ती ग्राम पंचायत लालपुर नवीन पंचायत भवन जिससे लागत 20 लाख रुपया जो कि सांसद हिमाद्री सिंह जी की अनुशंसा पर स्वीकृत हुई थी । उसका लोकार्पण बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय,मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ,सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम,सरपंच मीना मोहन बागरी ने फीता काटकर किया ।
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार से जुड़े छोटे बड़े उघोग लगाने में जिला व्यापार से जुड़कर अपनी कैरियर बनाने की अपील किया है ।इस दौरान ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी सरपंच अनिल सिंह बागरी ,सरपंच संकेत लोनी ,सरपंच रिया राहुल दुबे ,जनपद पंचायत सदस्य निरंजन खटीक , उपरपंच मुकेश पाल ,राहुल राय ,मंडल उपाध्यक्ष सोनू दुबे ,अरविंद तिवारी ,सदन तिवारी जनपद पंचायत सी ओ यजुवेंद्र कोरी ,अमरेश राय ,धीरज जैन,सोहन बागरी,हरेंद्र सिंह बागरी,ग्राम पंचायत के लालपुर पंच ,कर्मचारी और आम जन रहें।
सिलौंडी से धीरज कुमार जैन की रिपोर्ट


