• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

सांदीपनी विद्यालय हर्रई के ऑडिटोरियम हॉल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की समीक्षा सह सम्मेलन आयोजित*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 11, 2026
in छिन्दवाडा
0
सांदीपनी विद्यालय हर्रई के ऑडिटोरियम हॉल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की समीक्षा सह सम्मेलन आयोजित*
0
SHARES
19
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्‍दवाड़ा/11 मार्च 2026/ कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना हर्रई, जिला छिंदवाड़ा के अंतर्गत आज विकासखंड स्तरीय विभागीय पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिकाओं की समीक्षा सह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन सांदीपनी विद्यालय हर्रई के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों का सुचारू क्रियान्वयन, आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति तथा इस वर्ष शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.शेषराव यादव ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय पुनहार, जिला उपाध्यक्ष श्री अजय सक्सेना, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ब्रजेश शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशर नेताम, श्रीमती कामिनी शाह, श्री रामनारायण धुर्वे, विधायक प्रतिनिधि श्री मनोज नेमा तथा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री शंभू साहू सहित विभागीय अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित थी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा विभागीय योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभान्वित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, भवन निर्माण एवं योजनाओं के प्रभावी संचालन पर भी चर्चा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शिवहरे द्वारा योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति तथा कुपोषण को कम करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इसके अलावा बाल आशीर्वाद योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए तथा कुपोषित बच्चों को पोषण टोकनी वितरित की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। विभागीय पर्यवेक्षक श्रीमती एलिस कुजूर, श्रीमती अंती उईके, श्रीमती गुंजा उईके, श्रीमती आशा भारती, श्रीमती राजकुमारी धुर्वे एवं बी.सी. सुश्री ज्योति अहिरवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी हर्रई श्री रत्नेश कुमार वैद्य द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*ग्राम भांडखापा में किसानों को गेंहू की नरवाई नहीं जलाने के लिए किया गया जन-जागरूकता कार्यक्रम*

*ग्राम भांडखापा में किसानों को गेंहू की नरवाई नहीं जलाने के लिए किया गया जन-जागरूकता कार्यक्रम*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d