• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

महिला कबड्डी फाइनल में रीठी की शानदार जीत, विजयराघवगढ़ को मिली रनर ट्रॉफी

by Manish Gautam Chiefeditor
March 11, 2026
in कटनी
0
महिला कबड्डी फाइनल में रीठी की शानदार जीत, विजयराघवगढ़ को मिली रनर ट्रॉफी
0
SHARES
66
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (11 मार्च)- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नवाचार अंतर्गत परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद पंचायत रीठी की बालिकाओं ने कबड्ड़ी खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ को एक तरफा शिकस्त देते हुए विनर का खिताब जीता जबकि रनर जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की टीम रही। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तत्वावधान में जिला पंचायत कटनी द्वारा माधव नगर खेल परिसर के इनडोर हाल में परंपरागत खेल महिला कबड्डी के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, सीएसपी नेहा पचीसिया, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास  वनश्री कुर्वेती , प्रभारी प्रशासक वन स्टॉप सेंटर शैली तिवारी एवं अन्य अधिकारियों की मौजदगी रही।

जिला पंचायत सीईओ ने खिलाड़ियों से लिया परिचय एवं करी हौसला अफजाई

इसके पहले जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन और पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी जनपद पंचायतों से शिरकत करने आई टीमों से गर्म जोशी से हाथ मिलाकर परिचय लिया एवं उत्साहित करने के साथ उनकी हौसला अफजाई करते हुए कॉन्फिडेंस बढ़ाने विजेता बनने की शुभकामनाएं दी।

6 टीमों ने की भागीदारी और इनके बीच हुआ मुकाबला

जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के पंजीयन में समस्त जनपद पंचायतों से आई हुई बालिकाओं ने भागीदारी की। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बहोरीबंद और बड़वारा की भिड़ंत हुई जिसमें बहोरीबंद की टीम ने जीत हासिल की। इसी प्रकार ढीमरखेड़ा और विजय राघवगढ़ के बीच हुए मुकाबले में विजय राघवगढ़ ने विजय पताका फहराई। रीठी और कटनी के बीच हुए मैच में रीठी ने कटनी को पराजित किया। इस प्रकार बहोरीबंद, विजयराघवगढ़ और रीठी की टीम विजेता रहीं। सेमीफाइनल मुकाबले में बहोरीबंद और विजयराघवगढ़ के बीच खेले गए कबड्डी मैच में विजयराघवगढ़ ने जीत का डंका बजाते हुए नॉक आउट राउंड में प्रवेश किया। रीठी को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उच्च अंकों के आधार पर फाइनल में एंट्री मिली

फाइनल मुकाबला

जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में रीठी और विजयराघवगढ़ के बीच खेले गए एक तरफा मुकाबले में रीठी ने जीत हासिल करते हुए 21000 रुपए की पुरस्कार राशि जीती। जबकि ₹11000 की पुरस्कार राशि उपविजेता विजय राघवगढ़ को प्राप्त हुई। अच्छे खेल के आधार पर 5100 की पुरस्कार राशि से जनपद पंचायत बहोरीबंद की टीम को पुरस्कृत किया गया। जबकि₹1100-1100 के तीन सांत्वना पुरस्कार कटनी, बड़वारा और ढीमरखेड़ा की टीम को दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मेहरा ने बालिका खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए ₹1000 का नगद पुरस्कार व्यक्तिगत रूप से दिया।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मेहरा ने उपस्थित अतिथियों की मौजूदगी में विजेता टीम को चेक द्वारा राशि, प्रशस्ति पत्र,शील्ड,मेडल प्रदान कर पुरस्कृत और सम्मानित किया तथा बालिकाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इनकी रही मौजूदगी
आयोजित कार्यक्रम में कोच, मैच रेफरी, ग्राम स्वराज अभियान के जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज नामदेव, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक कमलेश सैनी,मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी,कमल सिंह, निधि चतुर्वेदी ,जग्गी पटेल,चंदन चक्रवर्ती,श्रद्धा पांडेय, उमा चढ़ार, चेतना झा , वीरेंद्र पांडे, देवी सिंह मरावी, गुलफाम खान, दिनेश कनौजिया, सलमान अहमद एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी: पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सिखाई आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा की जरूरी बातें

कटनी: पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सिखाई आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा की जरूरी बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d