अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन की कमांडेंट ऑफिसर श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी उपस्थित रहीं। विशेष अतिथियों में श्रीमती ब्राउन मैडम, श्री श्यामलराव, डॉ. पवन नेमा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती शबनम मंसूरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।मुख्य अतिथि आईपीएस निवेदिता गुप्ता ने महिलाओं, खासकर बेटियों को शिक्षा, दीक्षा और कानूनी जानकारी पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया, जिसे उपस्थितजनों ने तालियों के गरजते स्वागत से सराहा।इस अवसर पर मुस्कान फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती ललितामणि सरवैया ने सभी गणमान्य अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में धन्यवाद ज्ञापित किया। अन्य उपस्थित सदस्यों में एडवोकेट जयप्रकाश करोसिया, अरविंद कुशवाहा, श्रीमती प्रमिला निगम, अनीता खड़से, नीता साहनी, सरस्वती साहू, कविता सरस्वाल, माला चौधरी, सुनंदा सोनी, पूनम उइके शामिल रहीं। हमारा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी से डॉ. नरेंद्र सोमकुवर भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम से सुनीता मुंडे, माधुरी साहू, नीलम उपाध्याय, ममता यादव, सरस्वती पाटिल, संगीता बुनकर, सरिता सूर्यवंशी, वर्षा बागड़ी, संजना, राजकुमारी उइके, शारदा उइके, पुष्पावती, खुशी धुर्वे, पायल सूर्यवंशी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम आयोजन में कृष्णा कंप्यूटर के संचालक श्री अरविंद कुशवाहा एवं उनकी पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


