• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी : बड़वारा के पास भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में चार युवकों की मौत, पांच घायल

by Manish Gautam Chiefeditor
March 10, 2026
in कटनी
0
कटनी : बड़वारा के पास भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में चार युवकों की मौत, पांच घायल
0
SHARES
304
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में कटनी-शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे पुल के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।
देर रात हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना 9-10 मार्च की मध्यरात्रि करीब 12 बजे बड़वारा थाना क्षेत्र के रेलवे पुलिया के पास हुई। बताया जा रहा है कि मानपुर निवासी एक युवक अपने तीन दोस्तों को लेने कटनी स्टेशन आया था। तीनों युवक महाराष्ट्र से मजदूरी कर लौटे थे। सभी चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान बड़वारा रेलवे पुल के पास सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
कार सवार भी हुए घायल
बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग राजगढ़ निवासी हैं, जो किसी काम से अंबिकापुर गए हुए थे और वापस घर लौट रहे थे। हादसे में कार में सवार एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है, जबकि कार चालक को मामूली चोटें आई हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में बाइक पर चार लोगों का सवार होना और तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। हादसे में सभी युवक सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*आज 05 मार्च 2026, गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

मंगलवार राशिफल 10 मार्च 2026 | हनुमान जी की कृपा से किसकी चमकेगी किस्मत?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d