• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

*शाहनगर पुलिस ने किया अंधे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार किया जप्त*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 9, 2026
in पन्ना
0
*शाहनगर पुलिस ने किया अंधे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार किया जप्त*
0
SHARES
44
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन मे शाहनगर पुलिस ने अंधे हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, दरअसल 21 जनवरी 2026 को फरियादी सुभाष सिंह राठौर निवासी ग्राम पुरैना थाना शाहनगर द्वारा सूचना दी गई कि उसका चचेरा भाई प्रताप सिंह राठौर सुबह घर से प्लास्टिक के दो गुम्मा लेकर साइकिल से गाँव के नल वाले बगीचा पानी लेने गया था परंतु वह वापस घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने पर देवहाई हार स्थित पत्थर की खखरी के पास डबरा में पानी भरी गड्ढेनुमा जगह में उसका शव पड़ा हुआ मिला है, फरियादी की सूचना पर शाहनगर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर मामले में मर्ग कायम कर तत्परता पूर्वक घटना स्थल पहुँचकर एफएसएल, डॉग स्क्वाड एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जाककर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था।

पुलिस विवेचना के दौरान मुखबिर द्वारा जानकारी दी गई कि घटना के समय घटनास्थल के समीप पत्थर की खखरी के पीछे छोटे उर्फ उदय सिंह राठौर को देखा गया था, उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा संदेही छोटे उर्फ उदय सिंह राठौर पिता साधू सिंह राठौर उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पुरैना थाना शाहनगर को दिनांक 08 मार्च को तलाश कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूँछताछ की गई, पूँछताछ के दौरान संदेही द्वारा बताया गया कि जिस स्थान पर मेरे जानवर बंधते है उसी स्थान के पास मृतक नित्य क्रिया करता था इस बात को लेकर हम लोगो में कई बार झगड़ा हो चुका था एवं आपसी रंजिस बनी हुई थी, घटना दिनांक को मेरे मना करने के बाद भी जब मृतक नही माना तो मैने मौका पाकर मृतक के सिर में कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी, मामले में आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व घटना के दिन पहने हुये कपडे जप्त किये आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक परशुराम डाबर, उपनिरीक्षक मनोज यादव, प्रधान आरक्षक मनोज त्रिपाठी, आरक्षक रविन्द्र कुमार सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d