छिंदवाड़ा। सूर्यवंशी कलार समाज छिंदवाड़ा की निर्णय समिति एवं संरक्षक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार दिनांक 08 मार्च 2026 को आयोजित की गई। बैठक समिति के सचिव के विशेष अधिकारों के अंतर्गत संपन्न हुई, जिसमें समाज के अध्यक्ष पद के चयन को लेकर सर्वसम्मति अथवा चुनाव प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठजनों एवं सदस्यों द्वारा समाज की एकता और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न नीतिगत सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस संबंध में सचिव श्री नंदन सूर्यवंशी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 29 मार्च 2026 को समाज की आमसभा आयोजित की जाएगी।
आमसभा में अध्यक्ष पद हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों पर समाज के सभी सदस्यों के समक्ष विचार-विमर्श किया जाएगा। यदि आपसी सहमति बनती है तो सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। वहीं यदि एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में सहमति नहीं बनती है, तो समाज के नियमों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी।
सूर्यवंशी कलार समाज छिंदवाड़ा द्वारा समाज के सभी सामाजिक बंधुओं से विनम्र अनुरोध किया गया है कि वे दिनांक 29 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज के इस महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी सहभागिता प्रदान करें।
कार्यक्रम स्थल की जानकारी सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से शीघ्र ही पृथक से प्रदान की जाएगी।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


