रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को सशक्तिकरण फाउंडेशन एवं राज्य महिला आयोग द्वारा इटारसी रोड स्थित जलसा रिसोर्ट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथि गणों द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने कहा कि अच्छे राष्ट्र निर्माण के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक है। वास्तव में हमारी सांस्कृतिक विरासत महिला सशक्तिकरण से ही शुरू हुई है हमारी महिलाएं शुरू से ही सशक्त रही है हम मात्र शक्तियों को नमन करते हैं और उन्हें इस अवसर पर शुभकामनाएं बधाइयां प्रेषित करते हैं। इस अवसर पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद महिला पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सीमा कैथवास को भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पौधा भेंट किया। इस अवसर पर सशक्तिकरण फाउंडेशन की फाउंडर एवं डायरेक्टर श्रुति श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं बधाइयां दी। अवगत हो कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ सीमा कैथवास लंबे अरसे से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं और पत्रकारिता के माध्यम से भी शोषित पीड़ित लोगों की मदद करती हैं। कोरोना काल में डॉ. सीमा कैथवास द्वारा आपदा की घड़ी में सामाजिक संस्था के माध्यम से शासन की योजना दीनदयाल रसोई का सफलता पूर्वक, बेहतर संचालन करते हुए उत्कृष्ट कार्य किया है। डॉ. कैथवास द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में भी आप कार्य कर रही हैं। साथ ही पत्रकारिता के माध्यम से भी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित जरूरतमंदों और पीड़ितों को न्याय दिलाने में मदद कर रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी और कॉलोनाइजर मुकेश श्रीवास्तव, पत्रकार विलास नीले, डॉ मंजरी नीले इत्यादि ने भी सभी नारी शक्तियों को शुभकामनाएं बधाइयां दी है।


