कालापीपल(बब्लू जायसवाल)थाना कालापीपल पर विगत दिनो से हो रहे मोबाईल गुम हुए कई आवेदन शिकायत पत्र आम नागरिक के द्वारा प्राप्त हो रहे थे,पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपालसिंह राजपूत के निर्देशन में गुम हुए मोबाईल दुढने के लिये टीम गठित की गई,अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस)निमेश देशमुख शुजालपुर के मार्गदर्शन मे कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कालापीपल मनोहर सिंह जगेत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुये विगत 04 माह के अंदर संचार साथी सायबर पोर्टल के माध्यम से 15 एंड्रोइड मोबाईल कीमती करीबन 03 लाख रूपये के जप्त किए गए,उक्त सराहनीय कार्य मे थाना कालापीपल पर उप निरीक्षक रवि भण्डारी,प्रआर विवेक गोस्वामी, प्रआर शिवराज पटेल,प्रआर विशाल पटेल,प्रआर अमित शर्मा, आरक्षक गोर्वधन, शआरक्षक वेदप्रकाश,आरक्षक सुमित पटेल,आरक्षक संजय जावरिया,आरक्षक होकम आरक्षक रोहित झलावा,महिला आरक्षक नीलम परमार की मुख्य भूमिका रही।


