वावा इलेक्ट्रॉनिक संचालक अशोक गंगवानी की बिटिया गरिमा बनी परिवार की शान
कटनी।
चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) आर्टिकल का परिणाम घोषित होते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। वावा इलेक्ट्रॉनिक के संचालक अशोक गंगवानी की पुत्री गरिमा गंगवानी ने सीए आर्टिकल की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।
गरिमा की इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि गरिमा शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और लगनशील रही हैं। उनकी इसी मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि उन्होंने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
गरिमा की इस उपलब्धि पर शहर के गणमान्य लोगों और परिचितों ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।


