कटनी 42 साल के एक अधेड़ को आशिकी का चढ़ा भूत आज स्लीमनाबाद में सरे बाजार एक लड़की ने चप्पलों से धुनाई करके उतारा। लड़की जब अधेड़ उम्र के इस व्यक्ति की बीच बाजार चप्पलों से धुनाई कर रही थी उस दौरान वहां पर सैकड़ो लोग मौजूद थे। बिना किसी डर बीच बाजार अपने सम्मान को बचाने के लिए इस लड़की ने जो किया वह इस तरह की मनमानियों का शिकार हो रही अन्य लड़कियों के लिए एक मिसाल है। इतना ही नहीं लड़की ने पहले इस अधेड़ की बीच बाजार चप्पलों से धुनाई की उसके बाद इसकी मनमानियों पर अंकुश लगाने के लिए थाने में अधेड़ के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक उमरियापान निवासी 42 वर्षीय शाकिर मंसूरी ने इंस्टाग्राम पर उस लड़की को कई बार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, लड़की ने इसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट कभी एक्सेप्ट नहीं की। इसी दौरान शाकिर ने षड्यंत्र रचते हुए लड़की की फोटो इंस्टाग्राम से निकाल कर एडिट करके अपने साथ बना ली और उसे पोस्ट कर दिया। शाकिर के साथ अपनी एडिटेड फोटो देखकर लड़की आग बबूला हो गई। आज जैसे ही स्लीमनाबाद के बाजार में लड़की की नजर शाकिर पर पड़ी वह चंडी की तरह उस पर टूट पड़ी। हाथ मुक्के चप्पल जैसे बन पड़ा वैसे लड़की ने उसकी सर पर सवार आशिकी का भूत उतारा। बीच बाजार दौड़ा दौड़ा कर उसने इस मनचले को खूब धोया। लड़की की शिकायत के आधार पर स्लीमनाबाद पुलिस ने मनचले शाकिर मंसूरी के खिलाफ धारा 78, 79, 351 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। स्लिमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश समन का कहना है कि जल्द ही मनचले आशिक को गिरफ्तार कर उसको उसके किए की सजा भी दी जाएगी। वीडियो में दिखाई दे रही इस हिंदू लड़की ने अपने सम्मान के लिए जिस तरह खुलकर चुनौती का सामना किया वैसा हौसला हर लड़की को अपने अंदर जरूर रखना चाहिए। ऐसे मनचलों को सबक सिखाने के लिए इस तरह की शक्ति और साहस की हर लड़की को आवश्यकता है।


