उन्होंने सभी से होली को सौहार्द, शांति एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की है।
कटनी_पुलिस द्वारा पर्व के मद्देनजर जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सघन वाहन जाँच अभियान संचालित किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।


