रिपोर्ट चंद्रिका यादव चंदौली
23,02,2026
शिकारगंज में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजनः स्वामी हरिशानन्द जी ने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुनाय
शिकारगंज क्षेत्र में श्री राम परिवार समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास स्वामी हरिशानन्द जी महाराज ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा का शुभारंभ पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया।
सनातन सेवा सदन समिति वाराणसी से पधारे स्वामी हरिशानन्द जी महाराज ने श्रद्धालुओं को शिव-पार्वती विवाह की कथा विस्तार से सुनाई। इससे पूर्व उन्होंने सती चरित्र, राजा दक्ष की कथा, सती का पार्वती अवतार और शिव प्राप्ति के लिए सती की तपस्या जैसे प्रसंगों का वर्णन किया।
कथावाचक स्वामी हरिशानन्द जी महाराज ने बताया कि पूर्व जन्म में भी पार्वती ने शिवजी को प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी कारण अगले जन्म में भी शिव-पार्वती का विवाह हुआ और दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। उन्होंने भगवान शंकर के दूल्हा बनकर दक्ष राजा के यहां भूत-प्रेतों की बारात लेकर पहुंचने और महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाने का भी वर्णन किया।
इस अवसर पर अरविंद सिंह, संदीप श्रीवास्तव, रवि शंकर तिवारी, रमाशंकर साव, मुरारी जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान दीनानाथ मौर्य, वीरेंद्र सिंह, उपेंद्र चौहान, श्याम सुंदर चौहान सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


