• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 22, 2026
in ज्योतिष
0
आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज 22 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है जो की सुबह 11:10 तक रहेगी फिर षष्ठी का प्रवेश होगा और अश्विनी नक्षत्र का मूल शाम 06:14 तक रहेगा फिर भरणी का प्रवेश होगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:17 से दोपहर 01:03 तक रहेगा वहीं राहुकाल शाम 04:57 से शाम 06:22 तक रहेगा। आज चन्द्रमा मेष राशि में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, मंगल मकर राशि में विराजमान हैं और शुक्र सुर्य बुध राहु कुंभ राशि में प्रवेशित हैं। रविवार को सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि, मान-सम्मान और आरोग्य की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन सुबह जल्दी स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए और लाल रंग के कपड़े पहनकर सूर्य नमस्कार करना चाहिए। मेहनत के साथ माता-पिता के चरण स्पर्श करें, इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन का दान करना शुभ होता है। इस दिन घर में नकारात्मकता दूर करने के लिए नमक के पानी से पोछा लगाना और मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत फलदायी माना जाता है।*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

मेष – पॉजिटिव- कुछ समय आत्ममंथन और आत्मअवलोकन में जरूर लगाएं। इससे मानसिक शांति मिलेगी और कई उलझनों का समाधान भी निकल सकता है। संतान को किसी उपलब्धि के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई व्यक्तिगत समस्या भी सुलझने की संभावना है।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि दूसरों की वजह से आपके खुद के महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकते हैं। जरूरत के अनुसार थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। किसी भी तरह की सौदेबाजी से दूर रहें। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन आप समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। आयात-निर्यात से जुड़ी गतिविधियों में थोड़ी सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत उन्हें जल्दी ही लक्ष्य के निकट ले जाएगी।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रह सकती है। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य- महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। नसों में खिंचाव जैसी समस्या परेशान कर सकती है।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9*

वृष – पॉजिटिव- यदि आज यात्रा का कार्यक्रम है, तो उसे स्थगित करना आपके हित में रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। अध्यात्म से जुड़ी किसी विशेष बात को गहराई से जानने में रुचि रहेगी। कुछ नई जानकारियां भी हासिल होंगी।
नेगेटिव- लापरवाही और आलस के कारण कोई महत्वपूर्ण काम छूट सकता है, इसलिए सजग रहें। घरेलू खर्चों का संतुलित बजट बनाकर रखें। किसी प्रकार के वाद-विवाद में न पड़ें। युवा वर्ग मौज-मस्ती में पड़कर हाथ में आई उपलब्धि गंवा सकते हैं।

व्यवसाय- समय अनुकूल है। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने से काम में सुधार आएगा। जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुरूप परिणाम भी मिलेंगे। पार्टनरशिप कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना बहुत जरूरी है। नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लव- वैवाहिक या प्रेम संबंधों में किसी वजह से तकरार हो सकती है। एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखना बहुत आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज से राहत के लिए आहार-विहार ठीक रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन आपके लिए लाभकारी रहेगा।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1*

मिथुन – पॉजिटिव- थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए रुचिकर कामों में समय बिताएं। धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय व्यतीत करना मानसिक सुकून देगा। पेमेंट मिल जाने से आर्थिक समस्या भी दूर हो सकती है।
नेगेटिव- कानूनी नियमों का गंभीरता से पालन करें और वाहन सावधानी से चलाएं। रिश्तेदारी से जुड़े कुछ अस्त-व्यस्त मामले फिलहाल वैसे ही रह सकते हैं, इसलिए धैर्य रखना उचित है। शेयर और तेजी-मंदी जैसे कामों में ज्यादा पैसा निवेश न करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ दिक्कतें सामने आ सकती हैं, लेकिन दोपहर बाद समस्याओं का हल भी निकल आएगा। कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कोई खास प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात रोमांचित कर सकती है। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर अलगाव जैसी स्थिति भी बन सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी से बचने के लिए खानपान संयमित रखें।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6*

कर्क – पॉजिटिव- आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। वरिष्ठ जनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। दिन की शुरुआत में ही अपने कामों की रूपरेखा बना लें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों को तुरंत आगे बढ़ाना उचित रहेगा।
नेगेटिव- कोर्ट केस से संबंधित कोई मामला बन सकता है, लेकिन चिंता न करें, विजय आपकी ही सुनिश्चित है। अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दें और अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से बचें। आलस और लापरवाही आपके दुश्मन रहेंगे, इसलिए सक्रिय रहें।

व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक कार्यप्रणाली को लेकर परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध तरक्की के शुभ अवसर दिला सकते हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों के दबाव के कारण कुछ दिक्कत रह सकती है।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। विपरीत लिंगी व्यक्ति से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। प्रेम प्रसंग उजागर होने की आशंका है।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बढ़ाएं।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5*

सिंह – पॉजिटिव- पैतृक संबंधी कोई मसला आपसी सहमति से हल हो सकता है। भावनाओं की बजाय काम को व्यावहारिक तरीके से पूरा करने का प्रयास करें, इससे नई संभावनाएं मिल सकती हैं। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें।
नेगेटिव- पारिवारिक मुद्दों पर बहस या क्रोध करने से बचें। युवाओं को अपने अंदर परिपक्वता लाने की जरूरत है। जिद्दी और शंकालु स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस समय पढ़ाई को लेकर भी लापरवाही हो सकती है।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में लापरवाही न बरतें। कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। पुराने ऑर्डर या किसी पार्टी के साथ दिक्कत आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ अधिक रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- संयमित दिनचर्या रखें और उचित खानपान लें। सिर दर्द और थकान जैसी परेशानी हावी हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8*

कन्या – पॉजिटिव- योजनाओं को अमल में लाने का अनुकूल समय है। किसी खास व्यक्ति के कारण आपकी शाम सुहावनी रहेगी। नई बातों को सीखने और समझने में समय लगेगा। खर्च अधिक रहेंगे, लेकिन आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी।
नेगेटिव- रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर किसी से वाद-विवाद हो सकता है। कभी-कभी ज्यादा सोचने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं, इसलिए सही रूपरेखा बनाकर काम करें। गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें।

व्यवसाय- वर्तमान परिस्थितियों का गंभीरता से मूल्यांकन जरूरी है। प्रभावशाली लोगों से संबंध मधुर रखें। उनके सहयोग और मार्गदर्शन से उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी क्लाइंट के कारण दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद सामंजस्य रहेगा और घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। लव पार्टनर को उपहार देना अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य- अतिरिक्त काम का बोझ शारीरिक और मानसिक थकान दे सकता है। तनाव न लें और सहज तरीके से काम पूरा करें।
*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1*

तुला – पॉजिटिव- अपनी कमियों को स्वीकार करके सुधार लाने से आप गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित रूप दे पाएंगे और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से उम्मीदें मजबूत होंगी। वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी स्थिति में खुद को विचलित न होने दें। पड़ोसी या निकट संबंधी के साथ कलह की स्थिति बन सकती है, शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से चिंता रहेगी, पर समझदारी से समस्या सुलझानी होगी।

व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन फोन और संपर्कों के माध्यम से अधिकतर काम बन जाएंगे। आय के स्रोत बनेंगे, हालांकि गति थोड़ी धीमी रहेगी। सॉफ्टवेयर से जुड़े व्यवसायिक लोगों को बेहतरीन मुनाफा हो सकता है।
लव- घर का वातावरण सुखद रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताना तनाव कम करेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आदि की नियमित जांच करवाएं। लापरवाही न करें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 2*

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। घर में संबंधियों के आने से उत्सव जैसा माहौल बनेगा। पिछले अनुभवों से सीखकर वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की संभावना है।
नेगेटिव- बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें और विवादित मामलों से दूर रहें। संतान से जुड़ी परेशानी में उसका मार्गदर्शन करना और मनोबल बढ़ाना जरूरी है। किसी मित्र की बातों में आकर आर्थिक नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय की छोटी से छोटी बात पर ध्यान दें, इससे आंतरिक व्यवस्था बेहतर रहेगी। किसी पार्टी द्वारा जल्दी ही नए व्यावसायिक अनुबंध मिल सकते हैं। लोहे से जुड़े व्यवसाय में ज्यादा निवेश न करें।
लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार के साथ मधुर बातचीत होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में सुधार आएगा, जिससे मानसिक रूप से भी आप प्रसन्न महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6*

धनु – पॉजिटिव- दिन खुशनुमा बीतेगा। दिल की अपेक्षा दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें, इससे बेहतर निर्णय ले पाएंगे। रुकी पेमेंट आने या कोई काम बन जाने से राहत मिलेगी। किसी निकट संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है।
नेगेटिव- पैसा आने के साथ खर्च की स्थिति भी बनी रहेगी। भावनाओं में बहकर ऐसा कदम न उठाएं, जिसके लिए बाद में अफसोस हो। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी रखें। अचानक किसी संबंधी के आगमन से काम में व्यवधान हो सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। प्रतिकूल परिस्थिति में भी कहीं से मदद मिल सकती है। बाजार में आपकी अच्छी छवि बनी रहेगी। पार्टनरशिप की योजना हो, तो एक बार पुनः विचार करें। कामकाजी महिलाओं को भी बेहतर सफलता मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां दूर होंगी और संबंधों में मधुरता आएगी। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से बचाव जरूरी है। महिला वर्ग स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8*

मकर – पॉजिटिव- आत्मविश्वास और मनोबल आपको किसी भी चुनौती से राहत पाने की क्षमता देगा। घर में अविवाहित व्यक्ति के लिए अच्छा रिश्ता आने से उत्सव का माहौल रहेगा। शॉपिंग में भी मस्ती भरा समय बीतेगा।
नेगेटिव- कुछ लोग आपकी सफलता देखकर जलन रख सकते हैं, इसलिए योजनाएं गुप्त रखें। वरना कोई नाजायज फायदा उठा सकता है। धन संबंधी लेनदेन करते समय पक्के बिल का उपयोग करें।

व्यवसाय- व्यवसाय की किसी परेशानी में घर के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह से नई दिशा मिल सकती है। आय का कोई अन्य साधन भी बन सकता है। नौकरी में अपनी इच्छा के विपरीत किसी स्थान पर जाना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा।
स्वास्थ्य- गरिष्ठ और तली हुई चीजों से परहेज रखें। मौसमी बीमारियों से बचाव करें और कुछ समय आराम के लिए भी निकालें।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4*

कुंभ – पॉजिटिव- आज आर्थिक लाभ होने वाला है। धन को कहीं निवेश करना भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई कार्य भी पूरा हो सकता है। किसी विशेष व्यक्ति का सानिध्य आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
नेगेटिव- युवाओं को प्रोजेक्ट को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखना उचित है। तनाव लेने से परिस्थितियां अधिक विपरीत लग सकती हैं। दूसरों की समस्याओं से दूर रहें और खुद को व्यस्त रखें।

व्यवसाय- समय के अनुसार कार्यप्रणाली में परिवर्तन करते रहना जरूरी है। आधुनिक जानकारियां हासिल करने के लिए मीडिया और ऑनलाइन काम पर ध्यान दें। नौकरी में किसी सहयोगी के साथ व्यर्थ बहस में न उलझें। कोई इंक्वायरी जैसी स्थिति बन सकती है।
लव- पति-पत्नी में भावनात्मक और विश्वासपूर्ण रिश्ता और गहरा होगा। युवाओं को प्रेम संबंध जाहिर होने पर पारिवारिक नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी दिक्कतें रह सकती हैं। घरेलू उपायों से स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।
*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3*

मीन – पॉजिटिव- किसी भी समस्या में अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें, आपको उचित मदद मिलेगी और तनाव भी दूर होगा। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें, वरना आप भी बेवजह मुश्किल में पड़ सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, इसलिए कुछ समय मेडिटेशन में बिताना उचित रहेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में परिवर्तन की जो योजनाएं बनी हैं, उन पर पूरा ध्यान रखें। कुछ खास उपलब्धियां मिल सकती हैं। बेरोजगार लोगों को भी कोई उम्मीद नजर आएगी। नौकरीपेशा लोगों का आज किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है, संयम रखें।
लव- व्यस्तता के बावजूद जीवनसाथी के लिए समय निकालें, इससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- पेट दर्द और एसिडिटी की तकलीफ बढ़ सकती है। कारण असंतुलित खानपान और दिनचर्या हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बढ़ाएं।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नदी बचाने उतरा प्रशासन! कटनी में अवैध मिट्टी उत्खनन पर SDM प्रमोद चतुर्वेदी की बड़ी कार्रवाई

नदी बचाने उतरा प्रशासन! कटनी में अवैध मिट्टी उत्खनन पर SDM प्रमोद चतुर्वेदी की बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d