रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम मुख्यालय पर इन दिनों डीजे साउंड सिस्टम को अनियंत्रित तरीके से बजाने को लेकर आम नागरिकों को हो रही भारी दिक्कत सहित सड़कों पर व्याप्त अतिक्रमण से वाहनों की आवाजाही में हो रही भारी समस्या को लेकर सिटी कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया। इस दौरान नमर्दापुरम एसडीओपी जितेन्द्र पाठक द्वारा सख्त लहजे में धार्मिक स्थलों सहित अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों,लाउडस्पीकर, डीजे संबोधन प्रणाली के अनियंत्रित व नियम विरोध प्रयोग से नागरिकों को हो रही समस्या पर सख्त चेतावनी देते हुए नियमों के अनुसार DJ संचालन के निर्देश दिए गए। साथी उन्होंने मध्य प्रदेश शासन के 13 दिसंबर 2023 के आदेश के पालन में बताया कि पुलिस प्रशासन की टीम धार्मिक स्थलों का की जांच
करेगी, जहां पर भी लाउडस्पीकर हटाने के उपरांत पुनः लगा लिए गए हैं और हॉर्न यहां तक की निजी आवासों में भी इस्तेमाल पर व्यापक दिशा निर्देश माननीय सर्वोच्च न्यायालय के तारतम्य में कार्यवाही की जाएगी। अनियंत्रित तरीके से निर्धारित डेसिबल का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर और नियम विपरीत डीजे संचालन पर जपती की कार्यवाही भी होगी। वही नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने कहा कि सड़कों से हाथठेले के अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में सहयोग किया जाना चाहिए, कारवाही पर दबाव बनाया जाता है। आम जनता के हित में प्रशासन की कार्यवाही को सहयोग किया जाना चाहिए। डीजे संचालक ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखें और निर्धारित डेसीबल का उपयोग करें। उचित माप दंड के अनुरूप ही डीजे का संचालन करे। इस दौरान प्रभारी एसडीएम डॉ बबिता राठौड़ सहित सिटी कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने भी डीजे संचालकों को हिदायत दी कि वह नियमों के अनुरूप कार्य करें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। वही डीजे संचालकों द्वारा अवगत कराया गया कि वह नियमों का पालन करेंगे परंतु शहर में बड़ी संख्या में बाहरी डीजे संचालक अपने वाहन ला रहे हैं और नियम विपरीत ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग कर रहे हैं। उन पर भी कार्यवाही होना चाहिए,उनके कारण हम लोगों का नाम बदनाम हो रहा है। दूसरी तरफ यह बात भी सामने आ रही है कि नगर पालिका सीएमओ सहित पार्षदों द्वारा परिषद की बैठक में सड़कों से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया था। सूत्र बताते हैं कि जब नगर पालिका प्रशासन ने सतरास्ता से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया तो कुछ जवाबदार राजनीतिक लोग ही दबाव बनाकर मुहिम को रुकवाने का प्रयास करने लगे। शांति समिति की बैठक में भी सामने आया जब सीएमओ ने इस विषय पर खुलकर अपनी बात को व्यक्त किया। बोर्ड परीक्षाओं केएग्म को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण रखना प्राथमिकतारहगी जिसमें जन सहयोग की भी अपेक्षा की अपील की गई। आगामी त्योहार को शांति और सद्भावना के साथ मनाने की अपील की जा रही है। शांति समिति की बैठक में पत्रकारों ने मैरिज गार्डन के सामने सड़कों पर वाहन पार्किंग को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई गई है। शहर में होटल और ढाबों को रात 11:00 बजे के बाद संचालित करने पर भी प्रतिबंध है। होटल और ढाबे के सामने वाहन व्यवस्थित न रखने पर कारवाई की जाएगी।


