दिनांक 20.02.2026 को सोनू चौधरी पिता श्री रामलाल चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम गनियारी, थाना सिमरिया, जिला पन्ना (म.प्र.) अपनी पत्नी मीना चौधरी के साथ अजमेर से ट्रेन द्वारा कटनी मुड़वारा आए थे।
कटनी रेलवे स्टेशन से दोनों ई-रिक्शा में बैठकर बस स्टैंड पहुंचे, इसी दौरान उनका बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया। बैग में चार जोड़ी पायल-बिछिया एवं लगभग 18,000 रुपये नगद रखे हुए थे।
सूचना प्राप्त होने पर चौकी बस स्टैंड पुलिस द्वारा तत्परता से खोजबीन की गई। संबंधित ई-रिक्शा चालक का पता लगाकर बैग सुरक्षित बरामद किया गया एवं संपूर्ण सामान सहित प्रार्थी सोनू चौधरी को सुपुर्द किया गया।
अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर प्रार्थी एवं उनके परिजनों द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कटनी पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है। 🚔


