कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत निगम के जल प्रदाय के विभागीय अधिकारी कर्मचारी नगर के विभिन्न वार्डो का दौरा कर नगर वासियों से शुद्ध पेयजल उपलब्धता के सम्बंध में पूछताछ कर आपूर्ति किये जाने वाले जल का नमूना संग्रहित कर रहे है। इसके अतिरिक्त अब तक विभिन्न माध्यमों से की जाने वाली जलापूर्ति के 29 जल स्रोतों की साफ-सफाई, क्लोरिनेशन के साथ ही 68 ट्यूबवेल सुधार के अलावा 546 लीकेज समस्या का सुधार कार्य कराया जा चुका है।
कार्यपालन यंत्री श्री मिश्रा ने बताया कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत निगम की जलप्रदाय शाखा के गठित दल द्वारा शुक्रवार को सिविल लाइन, अल्फर्ट गंज, विवेकानंद वार्ड लखेरा, बाबू जगजीवन राम वार्ड, विश्राम बाबा वार्ड, संत कवरराम वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड देशराज गली एवं लाल बिल्डिंग, बाबा नारायण शाह वार्ड, संत कंवरराम वार्ड रॉबर्ट लाइन सहित नगर के अन्य स्थलों से पेयजल के सैंपल एकत्रित किए जाकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजने की कार्यवाही की गई।


