दिनांक- 19/02/2025 थाना एन.के.जे. जिला कटनी
(थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा गुमशुदा नबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर जिला विदिशा से किया दस्तयाब )
कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्री रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी को अपहर्त बालिका को तलाश करने में मिली सफलता।
घटना विवरण- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान “ आपरेशन मुस्कान ’’ के तहत कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपह्रत बालक / बालिका के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस महोदय (मुख्या.) श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे कटनी के नेतृत्व में बालिका के दस्तयाबी हेतु टीम गठित की गई थी । इसी तारतम्य मे थाना एनकेजे के अप. क्र. 80/26 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण मे साइबर सेल कटनी की मदद से थाना एन.के.जे. के टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को जिला विदिशा से तलाश कर थाना लाकर दस्तयाब किया गया । थाना लाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया । बालिका के मिलने पर परिजनो ने एनकेजे पुलिस के कार्य की सराहना की है।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी उप.निरी.रुपेन्द्र राजपूत , सउनि केवल उर्इके, प्र.आर.304 शैलेष दमोहिया, म.प्र.आर. 486 पुष्पलता मिश्रा , साइबर सेल कटनी टीम से आर अजय शंकर साकेत , शुभम गौतम, सर्तेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।


