• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*फर्जी खाता खुलवाकर, लाखों का अवैध लेन-देन करने वाले गिरोह का भांडाफोड़*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 18, 2026
in कटनी
0
*फर्जी खाता खुलवाकर, लाखों का अवैध लेन-देन करने वाले गिरोह का भांडाफोड़*
0
SHARES
2
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कोतवाली पुलिस ने 03 आरोपियों गिरफ्तार कर भेजा जेल, कब्जे से कई पासबुक, एटीएम व सिम बरामद*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय* द्वारा फर्जी खाता खुलवाने वाले गिरोह का भांडाफोड़ करने में सफलता प्राप्त की गई। गिरोह के सदस्यों द्वारा अपने परिचित के लोगों को पैसों का लालच देकर उनका खाता खुलवाकर खाते से संबंधित दस्तावेज जैसे पासबुक, एटीएम और सिम अपने पास रख लेते थे और उनमें लाखों का अवैध लेन-देन हो रहा था जिसके बारे में खाताधारक को कोई जानकारी नहीं लग पाती थी।
दिनांक 17.02.2026 को रबर फैक्ट्री रोड़ कटनी निवासी अभिषेक तोमर पिता अशोक कुमार तोमर द्वारा थाना कोतवाली कटनी में उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई कि इसका दोस्त योगेश सिंह ठाकुर निवासी जालपा वार्ड कटनी हाल शिवाजी नगर गली नं. 02 ने करीब 15 दिन पहले मेरे पास आकर बोला कि मुझे अपने बिजनेस के लिए बैंक अकाउण्ट की जरूरत है, यदि तुम मुझे अपना अकाउण्ट दोगे तो उसके बदले हर माह तुम्हें 10-15 हजार रूपये देता रहूंगा। जो मैनें अपने दोस्त पर भरोसा करते हुए इलाहाबाद बैंक शाखा एन.के.जे. में अपना खाता खुलवाया। खाता खुलने के बाद योगेश सिंह ने मेरे खाते की पासबुक, एटीएम व एकाउण्ट से लिंक मोबाईल नंबर ले लिया। योगेश ने मुझे बोला कि मैं कोई गलत काम नहीं करूंगा खाते में केवल मेरे बिजनेस का पैसा आएगा जिससे तुम्हें भी कुछ आमदनी होती रहेगी। कुछ दिन बाद मुझे बैंक से जानकारी लगी कि मेरे खाते में कुछ ही दिनों में लाखों रूपये का लेन-देन हो रहा है। पैसा कहां से और कैसे आ रहा है ये बात मैनें अपने दोस्त योगेश से पूंछी तो वह बोला कि तुम खाते के लेन-देन से कोई मतलब नहीं रखो, मैं सब देख लूंगा। तब मुझे लगा कि योगेश सिंह ने मुझे विश्वास में लेकर मुझसे धोखाधड़ी की है।
फरियादी द्वारा थाना कोतवाली कटनी में उपस्थित आकर की गई रिपोर्ट पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं दिशा निर्देश प्राप्त किए गए। फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 195/2026 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस का आरोपी योगेश सिंह ठाकुर के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा आरोपी की पता तलाश करते हुए चंद घंटों में ही आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। पकड़े गए आरोपी योगेश सिंह ठाकुर ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने जान पहचान के लोगों को पैसों का लालच देकर अलग-अलग बैंकों में म्यूल एकाउण्ट खुलवाता है और खाते संबंधी दस्तावेज जैसे पासबुक, चैक बुक, एटीएम कार्ड और खाते में दर्ज मोबाईल नंबर की सिम को हर्ष नागवानी नि. गुरूनानक वार्ड कटनी, अग्नीज उर्फ सैम चंदनानी निवासी जयप्रकाश वार्ड कटनी एवं रजनी यादव निवासी गांधीगंज कटनी को दे देता है। जिसके एवज में प्रति खाते के हिसाब से मुझे कमीशन मिल जाता है। आरोपी द्वारा बताए गए अन्य आरोपियों हर्ष नागवानी, अग्नीज उर्फ सैम चंदनानी एवं रजनी यादव की पता तलाश की गई। जो आरोपी हर्ष नागवानी और अग्नीज उर्फ सैम चंदनानी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। पकड़े गए दोनों आरोपियों के द्वारा भी स्वयं म्यूल खाते खोलकर और योगेश सिंह से मिलने वाले म्यूल खातों को रजनी यादव निवासी गांधीगंज कटनी को देना बताया गया। आरोपिया रजनी यादव की पता तलाश जारी है। फरियादी अभिषेक तोमर के बैंक खाते के बारे में बैंक से जानकारी प्राप्त करने पर 03 दिनों में ही खाते में 06 लाख 35 हजार रू के लगभग संदिग्ध लेन-देन होना पाया गया है। अन्य खातों के बारे में भी संबंधित बैंकों से जानकारी एकत्रित की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-*
1. योगेश सिंह ठाकुर पिता स्व. देवेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 31 वर्ष नि. जालपा वार्ड हाल शिवाजी नगर गली नं. 02
2. हर्ष नागवानी पिता राजल नागवानी उम्र 26 वर्ष नि. सब्जी मंडी गुरूनानक वार्ड कटनी
3. अग्निज उर्फ सैम चंदनानी पिता वरियल दास चंदनानी उम्र 32 वर्ष नि. जयप्रकाश वार्ड कुंदन मार्ग गली कटनी
*आरोपियों से बरामद मशरूका-* तीनों आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग व्यक्तियों के बैंक खाते की 07 पासबुक, 07 एटीएम कार्ड व खाते से लिंक सिमकार्ड
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि मामले में 01 अन्य आरोपिया रजनी यादव को शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। मामले में किस प्रयोजन से खाते खुलवाए जा रहे थे और इनमें पैसा कहां से आ रहा था के संबंध में विवेचना जारी है।
*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, उनि. कुलदीप सिंह, प्र.आर. विरेन्द्र तिवारी, आर. अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन एवं विकास राय की अहम भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त*।

*बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त*।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d