कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशानुसार डाइट कटनी के दल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा का निरीक्षण तेवरी, स्लीमनाबाद, पान उमरिया एवं ढीमरखेड़ा में किया ! सभी केंद्रों में परीक्षा नियमानुसार संचालित पाई गई! निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों में फर्स्ट एड किट रखने एवं सभी परीक्षा कक्षों में परीक्षा संबंधी जानकारी को अद्यतन रखते हुए डिस्प्ले करने के निर्देश दिये गये! निरीक्षण के पश्चात दल द्वारा मुरवारी एवं सिंलौडी में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों के अकादमिक स्तर की जांच की गई तथा विद्यार्थियों से संवाद भी किया गया! संवाद के दौरान नकल के दुष्परिणामो पर विस्तार से चर्चा की गई! विद्यार्थियों के माता पिता से उनके शैक्षणिक स्तर एवं दिनचर्या को व्यवस्थित करने हेतु बातचीत की गई! स्कूल मॉनिटरिंग के पश्चात सिलोंड़ी एवं दशरमन जन शिक्षा केन्द्रों की सभी प्राथमिक शालाओं में कक्षा 1/2/3 काका अध्यापन करने वाले शिक्षकों से मौखिक भाषा विकास, पठन, लेखन एवं चिंतन की प्रक्रियाओं पर गहन चर्चा की गई एवं सभी शालाओं को निपुण बनाने हेतु एक्शन प्लान बताया गया! साथ ही शिक्षकों को अपनी फिटनेस के प्रति सजग रहने के साथ साथ दैनिक डायरी एवं दिनचर्या संधारण के महत्व पर विस्तारित संवाद किया गया! बालिका छात्रावास सिलौड़ी में छात्राओं का आकलन करते हुए उन्हें निरन्तर समझकर पढ़ने एवं रटने की प्रवृत्ति को छोड़ने हेतु सुझाव दिये गये! सभी छात्राओं का आकलन भी किया गया! विश्लेषण के पश्चात सुधारात्मक उपाय किए जायेंगे! डाइट फैकल्टी द्वारा ढीमरखेड़ा जनपद शिक्षा केंद्र की पूरी टीम की उत्कृष्ट अकादमिक कार्य हेतु सराहना की गई! निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग के दौरान डाइट फैकल्टी वरिष्ठ व्याख्याता राजेन्द्र असाटी, राकेश सिन्नरकर, बी आर सी प्रेम कोरी, बी ए सी रामनाथ पटेल,जन शिक्षक सत्यदेव महोबिया, संतोष बर्मन, सुशील पटेल,श्रीकांत त्रिपाठी सतेंद्र बागरी वार्डन सिलौड़ी सुनीता कुशवाहा उपयंत्री बी एम दहायत की उपस्थिति उल्लेखनीय रही!


