• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

by Manish Gautam Chiefeditor
February 17, 2026
in कटनी
0
शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर ग्राम मझगवां स्थित मानव जीवन विकास समिति परिसर में 16 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

          शिविर का प्रथम दिवस अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के तैल चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर मानव जीवन विकास समिति के सचिव श्री निर्भय सिंह, अन्य सदस्यगण तथा महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी एवं श्रीमती वंदना मिश्रा उपस्थित रहीं।

          कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. संजयकांत भारद्वाज एवं श्रीमती रिचा दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में छात्राओं को सामाजिक सेवा, नेतृत्व क्षमता एवं सामूहिक कार्य संस्कृति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

डॉ. विमला मिंज ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए शिविर की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सात दिवसीय प्रशिक्षण छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना तथा टीमवर्क को विकसित करने का सशक्त माध्यम बनेगा। वहीं श्री निर्भय सिंह ने छात्राओं को संस्था के माध्यम से उपयोगी अनुभव अर्जित कर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।

          डॉ. रश्मि चतुर्वेदी ने अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए परिसर की जैव-विविधता का अवलोकन कर उससे प्रेरणा लेने तथा प्रोजेक्ट कार्य करने की सलाह दी। श्रीमती वंदना मिश्रा ने छात्राओं को आगामी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

          छात्राओं ने तत्परता दिखाते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा शिविर के सुचारु संचालन हेतु कार्य योजना तैयार की। नीलम सोनखरे द्वारा दलों का गठन कर ग्रुप लीडर नियुक्त किए गए, जिससे कार्य विभाजन व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

          डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. प्रतिमा सिंह एवं श्रीमती रिचा दुबे ने छात्राओं को शिविर के दौरान प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए अपेक्षित कार्यों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

          विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा कि प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिविर का अवलोकन किया तथा छात्राओं, कार्यक्रम अधिकारियों एवं सभी सहयोगियों को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह शिविर सेवा भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बस स्टैंड, मुक्तिधाम परिसर एवं शिवाजी कॉलोनी का किया औचक निरीक्षण

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बस स्टैंड, मुक्तिधाम परिसर एवं शिवाजी कॉलोनी का किया औचक निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.